Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026

    मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कोरबा नगर निगम द्वारा जनविरोधी कार्य किए जाने का लगाया गया आरोप
    कोरबा

    कोरबा नगर निगम द्वारा जनविरोधी कार्य किए जाने का लगाया गया आरोप

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 22, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    कोरबा , कोरबा नगर निगम द्वारा जनविरोधी कार्य किए जाने का आरोप कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने लगाया है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिक निगम अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहा है। मूलभूत सुविधाओं से जनता त्रस्त और महापौर मस्त है।
    पार्षदों का आरोप लगाते हुए कहना है कि नगर निगम के 67 वार्डो में जल आपूर्ति बाधित है। शिकायत किये जाने पर तकनीकी खराबी एवं अन्य बहाना बनाकर 03 से 04 दिनों तक जल आपूर्ति बाधित कर दिया जाता है। साथ ही सप्लाई किये जाने वाला पानी पीने योग्य नहीं रहता है। लोगों को मजबुरी में गंदा पानी पीना पडता है। जो कि बिमारियां होने का खतरा बना रहता है। निगम के 67 वार्डो में स्ट्रीट लाईट के लिए वार्डवासी परेशान है। पूरा शहर अंधेरे में रहने को मजबूर है।
    उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा की कोरबा शहर की सफाई व्यवस्था अत्यंत दयनीय है। विभिन्न वार्डों के नाली नाला हाट बाजार में गंदगी फैल रही है। शिकायत करने पर गरीब व्यापारियों से 200 से 1000 रूपये तक वसूली की जाती है। साथ ही सब्जी व्यापारियों को हाट बाजारों में डस्टबिन रखने के लिए कहा जाता है। जबकि पहले से 02 से 03 गुना सफाई का खर्च बढ़ा दिया गया है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था सही तरीका से नहीं हो पा रही है। वार्डों में विकास कार्य में भेदभाव किया जाता है।
    किसी वार्ड में 4-5 कार्य हो रहे है, तो किसी वार्ड मे एक भी कार्य नहीं किया जा रहा है। कहीं कहीं तो कमीशन के चक्कर में अनावश्यक एवं अनुउपयोगी कार्यों को कराकर फिजूलखर्ची की जा रही है। निगम को आर्थिक क्षति पहुँचाई जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र पात्रताधारी हितग्राहियों को आवास आवंटन में भी भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उपरोक्त बिंदुओ पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक समाधान की मांग करी गई है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कृपा राम साहू, पार्षद बद्री किरण, प्रीति दिनेश शर्मा, मुकेश कुमार राठौर, सुभाष कुमार राठौर, रवि सिंह चंदेल, टामेश अग्रवाल, अनुज जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

      August 7, 2026

      निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

      August 5, 2026

      मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

      August 5, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

      By Ramesh VermaAugust 7, 20260

      कोरबा , कोरबा जिलान्तर्गत कुदमुरा वनपरिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। इनकी निगरानी…

      निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

      August 5, 2026

      मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

      August 5, 2026

      ब्रेकिंग न्यूज़ – कोरबा में आईएएस अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन आमने-सामने, दुर्व्यवहार के आरोपों पर जांच की मांग

      August 5, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,869)
      • छत्तीसगढ़ (168)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      August 2026
      M T W T F S S
       12
      3456789
      10111213141516
      17181920212223
      24252627282930
      31  
      « Jul    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.