Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड, शहर की जनता को जताया आभार
    कोरबा

    कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी को नई दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड, शहर की जनता को जताया आभार

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 26, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा यह उपलब्धि कोरबा नगर निगम के अधिकारियों,स्वच्छता दीदियों व सफाई कार्य में लगे भाईयों व आम जनता को समर्पित है

    कोरबा, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 नवंबर 2025 को इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर की पूरी टीम उपस्थित रही।

    चुनाव के बाद महापौर पद संभालते ही श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान शुरू किया। इस अभियान का असर पूरे शहर में स्पष्ट दिखाई दिया, जिसका परिणाम यह रहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम कोरबा ने पूरे भारत में आठवां स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल नगर निगम के लिए, बल्कि पूरे कोरबा जिले व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

    सम्मान प्राप्त करने के बाद महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि कोरबा नगर निगम के आयुक्त आईएएस श्री आशुतोष पांडे जी द्वारा लगातार कोरबा को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के दिशा में टीम बना कर कार्य किया जा रहा है स्वच्छता अधिकारी श्री संजय तिवारी जी और निगम के अधिकारीगण और स्वच्छता दीदी – भाईयों व आम जनता के सहयोग व कार्यकुशलता से यह सफलता मिली है

    “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि कोरबा ने स्वच्छता रैंकिंग में देश में आठवां स्थान प्राप्त किया। दिल्ली में आयोजित इस सम्मान समारोह में मिला पुरस्कार पूरे कोरबा की जनता का सम्मान है। मैं हृदय से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव तथा कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान किया।”

    महापौर ने आगे कहा कि कोरबा की जनता का एक ही मंत्र— “ना गंदगी करूंगी, ना करने दूंगी”—शहर को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में कोरबा नगर निगम स्वच्छता रैंकिंग में और भी बेहतर स्थान प्राप्त करेगा। इसके लिए निगम की टीम और जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं।

    अंत में उन्होंने कोरबा की जनता के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जनता के विश्वास, सहयोग और शहर को सुंदर बनाने के संकल्प का परिणाम है।
    “मैं कोरबा की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे सेवा का अवसर दिया और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में साथ दिया।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    By Ramesh VermaAugust 24, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की कहानी में कुछ संस्थानों का योगदान केवल उनके उत्पादन आंकड़ों…

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026

    शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

    August 21, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,898)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.