Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, छह जिलों में अगले 24 घंटे बेहद सतर्क रहने की सलाह

    August 16, 2026

    किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

    August 16, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य मीनाक्षी जायसवाल ने फहराया तिरंगा

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»Blog»कुसमुण्डा मार्ग पर भारी वाहनों से जाम की बन रही लगातार स्थिति पर राजस्व मंत्री ने एसईसीएल के सीएमडी को लिखा पत्र
    Blog

    कुसमुण्डा मार्ग पर भारी वाहनों से जाम की बन रही लगातार स्थिति पर राजस्व मंत्री ने एसईसीएल के सीएमडी को लिखा पत्र

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 7, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, इमली छापर, सर्वमंगला, कुसमुण्डा मार्ग पर भारी वाहनों की वजह से आए दिन लग रहे जाम की वजह से आम नागरिकों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एस.ई.सी.एल. के सीएमडी को मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने के लिए पत्र लिखा है। राजस्व मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि पहले यह मार्ग संकरा था जिसकी वजह से राहगीरों का सड़क पर सुरक्षित चलना कठिन था। इस समस्या के निदान के लिए इस मार्ग को अभी फोरलेन बनवाया गया है ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क पर भारी वाहनों से जाम लगने की स्थिति पहले से भी बदतर हो चली है।
    सड़क पर लगनेवाले भारी वाहनों से जाम की स्थिति पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पत्र की प्रतिलिपियां कोरबा कलेक्टर के साथ ही कोरबा, गेवरा, दीपका व कुसमुण्डा खदान के महाप्रबंधकों को भी प्रेषित की गई है। इन सभी खदानों द्वारा भारी वाहनों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जबकि कोयला परिवहन के लिए कोरबा में संचालित हो रहे लगभग 7000 से अधिक भारी वाहनों की दृष्टि से सभी खदानों को अपने यहां न्यूनतम 1000 भारी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था देनी चाहिए लेकिन किसी भी खदान ने ऐसा नहीं किया है।
    पत्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कोरबा, गेवरा, दीपका व कुसमुण्डा खदानों द्वारा अपने क्षेत्र में कम से कम 1000 भारी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और इसके साथ ही इमली छापर रेलवे फाटक के दोनों तरफ व सर्वमंगला चौक पर सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती करवाई जावे ताकि भारी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से वहां से निकाला जा सके। इसके लिए सीआईएसएफ के अथवा पुलिस के जवानों को तैनात करने की आवश्यकता है।
    राजस्व मंत्री ने पत्र में इस बात पर विशेष बल दिया है कि जब तक उपर्युक्त व्यवस्थाओं का अनुपालन नहीं हो रहा है फोरलेन मार्ग पर दोनों तरफ से आने-जाने वाले सभी भारी वाहनों व छोटे वाहनों के लिए मार्ग का चिन्हांकन किया जाए और उसी के अनुसार वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए। आगामी त्योहारी सीजन जैसे नवरात्रि पर्व और दीपावली व विधानसभा चुनाव  के समय आम नागरिकों के ज्यादा से ज्यादा मूवमेंट को देखते हुए इस मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सुबह 6.00 बजे से 10 बजे तक और शाम को 4.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर नो एन्ट्री की कार्रवाई की जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने दी देशवासियों को 77 वे गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

    January 26, 2026

    ढेगुरनाला में मिला अज्ञात शव-रेस्क्यू ऑपरेशन होगा आज सुबह

    July 15, 2025

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने निकाली स्वास्थ्य न्याय यात्रा

    May 3, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, छह जिलों में अगले 24 घंटे बेहद सतर्क रहने की सलाह

    By Ramesh VermaAugust 16, 20260

    कोरबा/रायपुर,छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग…

    किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

    August 16, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्राचार्य मीनाक्षी जायसवाल ने फहराया तिरंगा

    August 16, 2026

    Mjm हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डायरेक्टर डॉ. प्रदीप जैन ने किया ध्वजारोहण

    August 16, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,891)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.