Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026

    मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन जल्द शुरू करने चल रही कवायद
    कोरबा

    इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन जल्द शुरू करने चल रही कवायद

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 26, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सुविधा
    कोरबा,  शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। निगम प्रशासन की ओर से सुनालिया चौक के समीप मल्टीलेवल पार्किंग और स्मृति उद्यान के निकट शेड तैयार किया गया है। 50 लाख की लागत से चार्जिंग मशीन भी खरीदी की जा चुकी है लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी मशीन के लिए पावर सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई है।
    सुविधा के अभाव में लो बैटरी होने पर वाहन चालकों को घर वापस लौटना पड़ रहा है। केंद्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं। कोरबा शहर देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है, जहां इको फ्रेंडली ग्रीन एनर्जी वाले ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बाजार में बढ़ी है। निजी हो चाहे कमर्शियल लोग ई-व्हीकल की ओर रुख करने लगे हैं। जिस तादाद में शहर में दौड़ने वाली ई-रिक्शा की बढ़त हो रही उससे अनुसार शहर में चार्जिंग प्वाइंट का होने आवश्यक हो गया है।
    3 साल पहले शहर में ई-रिक्शा की संख्या 100 थी, जो अब बढ़कर 1500 हो चुकी है। सामान्य तौर पर ई-रिक्शा फुल चार्ज करने पर 70 से 80 किलोमीटर की दूरी तय करता है। वर्तमान में चार्जिंग स्टेशन नहीं होने से वाहन चालक लंबी दूरी सवारी नहीं ले जा रहे हैं। उन्हे हमेशा इस बात का डर होता है कि यात्री सेवा देते समय कहीं चार्जिंग खत्म न हो जाए। वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए वाहन चालकों चार्जिंग स्टेशन की लंबे समय से मांग थी। ई-वाहन चालक घर में रात भर चार्चिंग करते हैं, जो पूरे दिन वाहन चलाने के लिए यह पर्याप्त नहीं होता।

    • रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में सबसे ज्यादा जरूरत
      ई-रिक्शा संचालकों की ओर से शहर के बस और रेलवे स्टैंड में चार्जिंग प्वाइंट की मांग की जा रही है। यहां सुविधा होने से अधिक दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों को पूरी तरह रिचार्ज वाहन का विकल्प चुनने में सहूलियत होगी। शहर में चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने की वजह से कई गैरेज संचालकों ने हूकिंग की बिजली से सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इससे न केवल विद्युत वितरण विभाग को घाटा हो रहा है, बल्कि सप्लाई तार पर भी भार बढ़ रहा है. मामले को गंभीरता से नहीं लेने के चलते बिजली चोरी की संभावना बढ़ गई है।
    • 18 प्रतिशत प्रदूषण पेट्रोल बाइक और आटो से हो रहा
      शहर में चिमनी और भारी वाहनों ने निकलने वाली धुआं के साथ कुल प्रदूषण 18 प्रतिशत भाग अकेले ऑटो और दोपहिया वाहनों से निकलती है। चार्चिंग प्वाइंट खुलने से लोगों की निर्भरता बढ़ेगी। सड़कों पर होने वाले प्रदूषण से राहत मिलेगी। ई-रिक्शा की संख्या शहर ही नहीं उपनगरीय क्षेत्रों में भी बढ़ रही है। यहां भी चार्जिंग प्वाइंट की जरूरत महसूस की जा रही। सुविधा मिलने से यहां भी पेट्रोल और डीजल वाहन की संख्या में कमी आएगी। स्थानीय निकाय की ओर शहर चार्जिंग प्वाइंट खोलने से राजस्व लाभ भी मिलेगा, रोजगार भी बढ़ेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026

    मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    By Ramesh VermaAugust 7, 20260

    कोरबा , कोरबा जिलान्तर्गत कुदमुरा वनपरिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। इनकी निगरानी…

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026

    मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

    August 5, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ – कोरबा में आईएएस अधिकारी और कॉलेज प्रबंधन आमने-सामने, दुर्व्यवहार के आरोपों पर जांच की मांग

    August 5, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,869)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.