Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    झेरिया धोबी बरेठ समाज बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष बने गिरधारी

    May 12, 2026

    झोराघाट पिकनिक स्थल पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

    May 11, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर सामने आई  लापरवाही

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»अपने ही कार्यालय में प्रवेश अपराध नहीं : उच्च न्यायालय
    कोरबा

    अपने ही कार्यालय में प्रवेश अपराध नहीं : उच्च न्यायालय

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 27, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 पत्रकार उमेश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर उच्च न्यायालय ने की निरस्त
    कोरबा , जिले के युवा भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने निरस्त करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। अदालत ने साफ शब्दों में कहा है कि अपने ही कार्यालय में प्रवेश करना किसी भी स्थिति में अपराध नहीं माना जा सकता, विशेषकर जब मामला साझेदारी और व्यावसायिक विवाद से जुड़ा हो।
    छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच, जिसमें माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति बिभु दत्त गुरु शामिल थे, ने थाना सिविल लाइन, कोरबा में दर्ज अपराध क्रमांक 0527/2024 को पूरी तरह निरस्त कर दिया। यह एफआईआर 03 सितंबर 2024 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की गई थी।
    मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष यह तथ्य आया कि वह एवं उनके सहयोगी लंबे समय तक “वंदे मातरम् केबल नेटवर्क” से जुड़े रहे हैं और फर्म के वैध साझेदार थे। साझेदारी को लेकर उत्पन्न मतभेद के बाद प्रतिवादी द्वारा सीधे आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें जबरन कार्यालय में घुसने, मारपीट करने और उपकरणों की लूट जैसे आरोप लगाए गए थे। याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि यह एफआईआर दुर्भावना से प्रेरित होकर केवल दबाव बनाने के उद्देश्य से दर्ज कराई गई है।
    तत्संबंध में उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि साझेदार को अपने ही कार्यालय में प्रवेश करने से रोकना कानून सम्मत नहीं है और ऐसे मामलों में आपराधिक धाराएं लगाना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है। उच्च न्यायालय ने उच्चतम न्यायालय के भजनलाल प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि जहां विवाद का मूल स्वरूप नागरिक या व्यावसायिक हो, वहां आपराधिक कार्यवाही नहीं चलनी चाहिए।
    अदालत ने यह भी माना कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य रिकॉर्ड पर नहीं है और पूरा मामला व्यावसायिक विवाद को आपराधिक रंग देने का प्रयास प्रतीत होता है। इसी आधार पर एफआईआर को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ताओं को आपराधिक कार्यवाही से मुक्त कर दिया गया।
    उल्लेखनीय है कि वह भाजपा युवा मोर्चा कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी दिनों में उन्हें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे समय में उच्च न्यायालय का यह फैसला कानूनी के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      झेरिया धोबी बरेठ समाज बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष बने गिरधारी

      May 12, 2026

      झोराघाट पिकनिक स्थल पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

      May 11, 2026

      कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर सामने आई  लापरवाही

      May 11, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      झेरिया धोबी बरेठ समाज बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष बने गिरधारी

      By Ramesh VermaMay 12, 20260

      कोरबा,छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी बरेठ समाज संभाग बिलासपुर उप संभाग उपाध्यक्ष पर पद पर निर्वाचित हुएगिरधारी…

      झोराघाट पिकनिक स्थल पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

      May 11, 2026

      कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर सामने आई  लापरवाही

      May 11, 2026

      रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई पहचान बन रहे विधायक फूल सिंह राठिया, खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क निर्माण से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

      May 11, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,749)
      • छत्तीसगढ़ (163)
      • दुनिया (25)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      May 2026
      M T W T F S S
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.