Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    सावन उत्सव – जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    August 7, 2026

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर परेड के जवानों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन
    कोरबा

    अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर परेड के जवानों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों ने किया प्रदर्शन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 13, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारियों को कलेक्टर-एसपी ने परखा

    कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों को परखा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मिनट टू मिनट कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल में श्री अभिजीत गुरभेले (प्रशिक्षु आईएएस) मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण कर कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का मिनट्स टू मिनट्स अभ्यास किया गया।
    कलेक्टर श्री वसंत ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरीकेट्स, सुरक्षा आदि व्यवस्था का निरीक्षण कर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य तैयारियों का अवलोकन किया एवं उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही बारिश को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी को दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एडिशनल एसपी श्री नितीश ठाकुर, सयुंक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
    गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह सुबह 8.50 बजे से जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होगा। मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड की सलामी लेने के तत्पश्चात् कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र का वितरण करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    सावन उत्सव – जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    August 7, 2026

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    सावन उत्सव – जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    By Ramesh VermaAugust 7, 20260

    कोरबा,साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सावन उत्सव उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता…

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026

    मलेरिया प्रभावित गांवों तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, नाले और पगडंडी पार कर किया अंतिम छोर तक दौरा

    August 5, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,870)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.