कोरबा , भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस कार्यालय, एसईसीएल, मुड़ापार में वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री जयसिंह अग्रवाल जी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित युवा साथियों को समाज सेवा, संगठन की मजबूती और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और युवाओं को सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव श्री विकास सिंह जी, डीसीसी उपाध्यक्ष श्री अशोक लोढ़ जी एवं पवन विश्वकर्मा, बृजभूषण, सुनील निर्मलकर, अजित बर्मन, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, निकिता खलखो, ईशा, मुस्कान, नितेश, कुलदीप, नारायण, सुजीत बर्मन, मनीष, बाबिल, आकाश प्रजापति, मिनकेतन, वीरेन्द्र, लगन, हेमंत, निखिल बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा संगठन के कार्यकर्ताओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया।




