Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    ब्रेकिंग न्यूज़ – कोरबा–विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस लगभग ढाई  घंटे विलंब से रवाना, यात्रियों में आक्रोश

    August 7, 2026

    सावन उत्सव – जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    August 7, 2026

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»सावन उत्सव – जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
    कोरबा

    सावन उत्सव – जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 7, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सावन उत्सव उत्साह, श्रद्धा एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री गणेश इन, विशाल होंडा के समीप, कोरबा में प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रातः 11:00 बजे सामूहिक मंगल आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर समाज की सुख-समृद्धि एवं एकता की कामना की।
    इस जिला स्तरीय आयोजन में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित एनटीपीसी, दीपका, उरगा, बालको, काशीनगर, राजगामार, कटघोरा सहित विभिन्न इकाइयों एवं केंद्रों से लगभग 75 से 80 महिलाओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिसने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। मंचीय कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज की भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहभागिता निभाने वाली महिलाओं को स्मृति-चिह्न एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    सावन उत्सव के अंतर्गत पारंपरिक नृत्य, संगीत, सावन झूला एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में सर्वगुण सम्पन्न उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा निर्णायकों के द्वारा सविता साहू दीपका को “सावन क्वीन” चुना गया ।सामूहिक फोटोग्राफी के माध्यम से इस यादगार अवसर को सहेजा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के लिए प्रसाद वितरण एवं स्वादिष्ट भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।
    इस अवसर पर कोरबा जिला अध्यक्ष गिरिजा साहू, उपाध्यक्ष देवकी साहू, जांजगीर जिला अध्यक्ष हेमलता साहू, लखनी साहू अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , भगवती साहू,पूर्णिमा, वन्दना,कुमारी, हेमलता साहू ,बॉकी मोंगरा केंद्र संगठन सचिव राजकुमारी साहू सहित विभिन्न इकाइयों की पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    ब्रेकिंग न्यूज़ – कोरबा–विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस लगभग ढाई  घंटे विलंब से रवाना, यात्रियों में आक्रोश

    August 7, 2026

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    ब्रेकिंग न्यूज़ – कोरबा–विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस लगभग ढाई  घंटे विलंब से रवाना, यात्रियों में आक्रोश

    By Ramesh VermaAugust 7, 20260

    कोरबा,कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 18517 लिंक एक्सप्रेस शुक्रवार को निर्धारित…

    सावन उत्सव – जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

    August 7, 2026

    हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    August 7, 2026

    निगम कमिश्नर को धमकाने के आरोप पर बवाल, कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद पहुंचे कलेक्टर-एसपी के पास

    August 5, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,871)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.