Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    मधुमेह, स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

    August 14, 2026

    शा. उ. मा. विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों संग गूंजा वंदे मातरम्

    August 14, 2026

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»मधुमेह, स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन
    कोरबा

    मधुमेह, स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 14, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में मधुमेह रक्त शर्करा जांच तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेसर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 15 अगस्त 2026 शनिवार को पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय महानदी निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है।

    हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक अनुभव रखने वाले पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित छत्तीसगढ़ प्रांत की ख्यातिलब्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञा नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा तथा नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा एवं श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।

    शिविर में शिविरार्थियों को निशुल्क औषधि देने के साथ साथ हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप एवं ब्लड शुगर की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।

    स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भारत विकास परिषद एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मधुमेह रक्त शर्करा जांच तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद एक्सुप्रेसर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 15 अगस्त 2026 शनिवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय मे शिविर प्रभारी नेत्रनंदन साहू ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक अनुभव रखने वाले पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित छत्तीसगढ़ प्रांत की ख्यातिलब्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञा नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा तथा नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा एवं श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे।साथ ही शिविर में आये रोगियों की रोगों से संबंधित रोगोपचार हेतु एक्यूप्रेसर पॉइंट की निशुल्क जानकारी तथा उपचार पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय वेलनेस सेंटर पंचकर्म चिकित्सालय के पंचकर्म एक्यूप्रेसर थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ द्वारा किया जायेगा। शिविर में शिविरार्थियों को निशुल्क औषधि देने के साथ साथ हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप एवं ब्लड शुगर की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। साथ ही रोगियों को उनके रोगोपचार संबंधी लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार, योग-प्राणायाम के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श भी दिया जाएगा ।साथ ही शिविर में आये रोगियों को उपयोगी लाभकारी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर प्रभारी नेत्रनंदन साहू ने अंचलवासियों से स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आयोजित इस विशेष निशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेसर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाईल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    शा. उ. मा. विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों संग गूंजा वंदे मातरम्

    August 14, 2026

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    मधुमेह, स्त्री-पुरुष एवं बच्चों के रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन

    By Ramesh VermaAugust 14, 20260

    कोरबा,स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद…

    शा. उ. मा. विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीणों संग गूंजा वंदे मातरम्

    August 14, 2026

    सीएसईबी ग्राउंड में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल

    August 13, 2026

    तिरंगा यात्रा में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज ले जाना गंभीर लापरवाही, भाजपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए: मुकेश कुमार राठौर

    August 12, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,882)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.