कोरबा
कोरबा के नए कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया पदभार ग्रहण
कोरबा , कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर सौरभ कुमार का स्वागत किया।



