कोरबा, जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 9 से 15 सितंबर 2026 तक “77 इयर्स ऑफ लीडरशिप – 7 डेज ऑफ एम्पावर” थीम पर जेसीआई वीक का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व, मानव कर्तव्य, डिजिटल आउटरिच, बिजनेस नेटवर्किंग, मेंबरशिप विस्तार, फैमिली बॉन्डिंग तथा समाज के मौन सितारों के सम्मान जैसे विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जेसीआई वीक का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है। सप्ताह का समापन “ऑनरिंग हीरोज एंड साइलेंट स्टार्स डे” के साथ होगा, जिसमें समाज के गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने शहरवासियों से सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
















