

कोरबा,कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 18517 लिंक एक्सप्रेस शुक्रवार को निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे विलंब से रवाना हुई। ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय शाम 4:10 बजे था, लेकिन यह लगभग 6:30 बजे कोरबा स्टेशन से रवाना हुई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ट्रेन के विलंब के कारण स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री घंटों इंतजार करते रहे। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन की ओर से देरी के संबंध में समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उन्हें असुविधा हुई। विशेष रूप से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन में लगे सॉकेट भी खराब हो गए हैं जिससे मोबाइल चार्ज करने में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है कई यात्रियों के मोबाइल पर चार्जिंग नहीं है यात्री काफी परेशान है पता नहीं समस्या कब दूर होगी एक और ट्रेन में लगे साकेत खराब है तो दूसरी ओर बाथरूम की स्थिति भी काफी खराब है साफ सफाई नहीं होने की वजह से यात्री बाथरूम जाने के लिए कई बार सोचने पर मजबूर है
जानकारी के अनुसार, कोरबा से रवाना होने के बाद भी ट्रेन निर्धारित समय से काफी पीछे चलती रही और रात करीब 8:40 बजे चांपा स्टेशन पहुंची। लगातार हो रही देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी और आक्रोश देखा गया।




