BJP मण्डल अध्यक्ष का बेजा कब्जा, कलेक्टर से शिकायत, कार्रवाई लम्बित
0 कोरबा सांसद, रामपुर विधायक से भी की गई शिकायत
कोरबा,भारतीय जनता पार्टी के बरपाली मण्डल अध्यक्ष के द्वारा ग्राम पंचायत गुमिंया के शासकीय गोचर भूमि चारागाह ( 1318/1) पर किये गये अवैध कब्जे को हटाने की मांग ग्रामीणों ने की है।
कलेक्टर जनदर्शन में करतला जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमिया के सरपंच व अन्य द्वारा 2 मार्च को की गई शिकायत में कहा गया है कि हम सभी ग्रामवासियों को पूरवर्ती सरकार में शासकीय भूमि के संरक्षण के लिये गोचर / चारागाह हेतु सामुदायिक शासकीय वन अधिकार पट्टा ग्राम पंचायम गुमिंया के नाम से खसरा क्र. 1318/1 रकबा 2.832 हे. दिया गया है, जिसमें ग्राम के ओमप्रकाश साहू (राजू साहू) के द्वारा गांव के लोंगो को शासकीय औषधी केन्द्र बना रहा हूं,कहकर चारागाह के पट्टा युक्त भुमि को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और अपने आप को भाजपा बरपाली का मण्डल अध्यक्ष और पत्नि के उपसरपंच होने का रौब दिखाते हुए मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता कहता है। अवैध कब्जा हो जाने से ग्राम के मवेशियों को चारागाह/गोचर हेतु चरवाहा को बहुत परेशानियां हो रही है।
ओमप्रकाश (राजू) साहू के द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटाने का आग्रह किया गया है जिससे शासकीय सामुदायिक वन अधिकार पत्र का जनहित में उपयोग हो एवं संरक्षित भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा ना किया जा सके। कलेक्टर ने इस सम्बंध में तहसीलदार बरपाली को कार्रवाई हेतु मार्क किया है। ग्रामवासियों के मुताबिक शिकायत के 12 दिन बाद भी किसी तरह की कार्रवाई और ना ही कोई मौका निरीक्षण अथवा जांच की गई है।



