Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

० बालको नगर जोन के वार्डों को 42.30 लाख के कार्यों का मंत्री ने किया भूमिपूजन कोरबा,शहर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्थानीय विधायक व वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को कोरबा नगर निगम के बालको नगर जोन के छह वार्डों में 42.30 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकासशील दृष्टिकोण को साकार करते हुए श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की घोषणाओं पर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा त्वरित अमल शुरू कर कार्य प्रारंभ किए जा…

Read More

कोरबा, विष्णुदेव सरकार के सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत आज से हो रही है। संवाद से समाधान वाले तीसरे चरण के लिए आज कोरबा के पाली सीएम का उड़नखटोला उतरने वाला है। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की टीम छुट्टी के दिन रविवार से टेंशन में है।विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआज आज से हो रही है। संवाद से समाधान वाले तीसरे चरण में अफसर जनता को ये बताएंगे कि उनकी समस्या कहां उलझी थी और अब कहां तक सुलझी है। संवाद से समाधान वाला ये अभियान 31 मई तक चलेगा।…

Read More

कोरबा ,कोरबा-राताखार बाईपास होते हुए दर्री जाने वाले मार्ग पर एक खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक जा टकराया। टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही जलकर मृत्यु हो गई।मृतक के विषय में जानकारी दी जा रही हैं कि वह पत्थलगांव निवासी परमेश्वर माझी था। घटित इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Read More

कोरबा , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने अपोलो हास्पिटल से नेहरू चौक तक स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाला । जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक, मोहित केरकेट्टा, विनय जायसवाल, सियाराम कौशिक, शैलेष पाण्डेय, रश्मि सिंह, सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, जनप्रतिनिधिगण आदि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे । अपोलो हास्पिटल से नेहरू चौक तक स्वास्थ्य न्याय पद यात्रा निकालने के बाद नेहरू चौक में आम सभा का आयोजन किया गया…

Read More

कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने मजदूर दिवस के अवसर पर सुरक्षित, डिजिटल और समावेशी कार्यस्थल निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रचालन क्षेत्र में 11,000 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों के साथ कंपनी एक ऐसी कार्य संस्कृति को बढ़ावा दे रही है, जहाँ सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। डिजिटलीकरण से कार्य प्रक्रियाएं अधिक कुशल बनी हैं और इससे कर्मचारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बालको में सुरक्षा साझी जिम्मेदारी है, सभी कर्मचारी एवं आगंतुक सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं। पूरे प्लांट में अग्नि एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषय…

Read More

कोरबा, नगर पालिक निगम कोरबा की सामान्य सभा शुक्रवार को नवनिर्मित पंडित जवाहरलाल नेहरू सभा भवन में आयोजित की गई, जिसमें महापौर संजू देवी राजपूत, एमआईसी सदस्य और पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और सभी प्रस्तावों को पारित किया गया।सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने महापौर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महापौर ने जनता से किए वादों को निभाने के बजाय सिर्फ दिखावा किया है। पूर्व में छठ पूजा, वैवाहिक समारोह, दशगात्र और मृत्यु पर शव के लिए लकड़ी जैसे आयोजनों में नि:शुल्क पानी टैंकर उपलब्ध कराने की बात कही…

Read More

कोरबा, कोसाबाड़ी मार्ग में स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल की ओर से कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली नव्या तिवारी ने छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट और किकबॉक्सिंग एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया l नव्या तिवारी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर किकबॉक्सिंग मार्शल आर्ट में येलो बेल्ट प्राप्त कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के प्राचार्य मिनाक्षी जायसवाल ने नव्या तिवारी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है l

Read More

0 जिला कलेक्टर से की गई शिकायत 0 कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त को दी गई थी जानकारी नहीं लिया संज्ञान में कोरबा ,कोरबा नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर के लोगों के लिए एक भव्य गार्डन के रूप में अशोक वाटिका का निर्माण कराया गया, लेकिन अपने निर्माण के कुछ समय के पश्चात ही देख रेख के अभाव में यहां की स्थिति चिंता जनक है,अशोक वाटिका परिसर में लगे पाम के पौधे पानी की कमी से मर गए हैं, और अन्य पेड़ पौधों की हालत खराब है,यहां ना तो सिंचाई की व्यवस्था नियमित नजर आ रही है…

Read More

कोरबा,पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सक्ती रियासत के राजा एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के हाल ही में हुए निधन के पश्चात उनके निवास जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिवार एवं उनके शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

कोरबा ,कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण में कोरबा जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकाए जाने के आरोप पर एजेंटों के विरुद्ध सतत विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपरोक्तनुसार 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।इसी क्रम में चौकी सर्वमंगला में प्रार्थीया ने एक लिखित शिकायत दी कि एक रिकवरी एजेंट मेरे घर के पास आकर गाली-गुप्तार कर मारपीट किया हैं, इसकी…

Read More