Author: Ramesh Verma
कोरबा, 2 सितंबर को राजीव युवा मितान क्लब सम्मेलन का आयोजन रायपुर में हुआ इस सम्मेलन में राजीव युवा मितान क्लब महासम्मेलन रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती के राजीव युवा मितान क्लब के सम्माननीय सदस्य टीम ए और टीम बी के 19 सदस्य महासम्मेलन में शामिल होने के लिए दिनांक 2 सितंबर को रायपुर के लिए पहुंचे थे महासम्मेलन में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर राजीव और मितान क्लब के अध्यक्ष रमेश वर्मा और संजू के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने एक दूसरे का सहयोग देते…
कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक आगामी 08 सितम्बर 2023 को जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त तिथि को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अध्यक्ष डॉ. नायक द्वारा प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।
कोरबा ,कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण तथा जिला शिक्षा अधिकारी व सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के दिशा-निर्देश में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिले में 1 से 7 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है।जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सीमा भारद्वाज ने बताया कि साक्षरता सप्ताह अंतर्गत विगत 02 सितम्बर को शासकीय हाई स्कूल गोपालपुर में रंगोली, मेहंदी, निबंध लेखन एवं चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साक्षरता सप्ताह में भारत सरकार की नई शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नवभारत कार्यक्रम अंतर्गत बुनियादी साक्षरता…
0 सामाजिक विकास के कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहे और जो समिति बेहतर काम कर रही है उसे बदनाम किया जा रहा कोरबा जिला ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ में चंद्रनाहू (चंद्रा) समाज के लोग बड़ी संख्या में निवासरत हैं एवं सामाजिक, राजनैतिक एवं विभिन्न नौकरियों में कार्यरत रहने के साथ-साथ उद्योगों में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं। समाज के सभी लोगों को एकजुट करते हुए सामाजिक स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए चंद्रनाहू (चंद्रा) विकास महासमिति का गठन किया गया है। इसके अधीनस्थ पूरे प्रदेश भर में इकाईयां काम कर रही हैं। कोरबा जिला ईकाई व…
कोरबा , आपसी विवाद को लेकर दो दोस्त एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए और एक दोस्त ने अपने ही दोस्त के ऊपर धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिया बालको पुलिस इस मामले में एक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरीपारा में दो दोस्तों में आपसी विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि जानलेवा हमला तक जा पहुंचा। टिकेश्वर यादव और संतोष साहू नामक डबरीपारा निवासी आपस में मित्र बताये जा रहे हैं। जो आपस में बैठकर किसी मादक द्रव्य का सेवन…
कोरबा, प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं से किए गए प्रोटेक्शन एक्ट, सामूहिक बीमा और मृत्यु दावा राशि में बढ़ोत्तरी के वादों को पूरा नहीं करने पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के न्यायालयों और कार्यालयों में अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया । जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधीश सहित सभी सिविल न्यायालय, व्यवहार न्यायालय, फैमिली कोर्ट, राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता आयोग आदि को सूचना देकर अवगत करा दिया था जिले के लगभग हजारों अधिवक्ताओ ने एक दिन के लिए अपना कलमबंद कर हड़ताल पर रहें। सरकार के वादाखिलाफी…
दुनिया ,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से एक दुखद खबर सामने आई है. इसरो की एक वैज्ञानिक वलारमथी का निधन हो गया. हृदय गति रुकने से उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली. वह वलारमथी ही थीं, जिन्होंने श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती में अपनी आवाज दी थी. उनकी आखिरी बार उलटी गिनती अभी हाल ही में दी थी, जब देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हुआ था. चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था.
कोरबा , जिले अंतर्गत वनमंडल कटघोरा के केदई रेंज में हाथियो का उत्पात लगातार जारी है यहां के कोरबी सर्किल में ढाई दर्जन से अधिक हाथी विचरण कर रहे है। इन हाथियो ने लगातार दूसरे दिन पोड़ीखुर्द पंचायत तथा उसके आश्रित ग्राम खडफड़़ी पारा में उत्पात मचाते हुए 12 से अधिक किसानों की धान की फसल को रौंद कर उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया हाथियो के इस उत्पात से संबंधित किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियो के लगातार दूसरे दिन खेतो में पहुंचकर उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण दहशत में है। हाथियो के…
प्रेस वार्ता: भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक, दुर्ग सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दी जानकारी, कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय। कोरबा, भारतीय जनता पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल रविवार को कोरबा प्रवास पर पहुँचे। उन्होंने टीपीनगर स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल कुंज में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में सांसद विजय बघेल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम…
0 ऑटो इम्यून डिसआर्डर के कारण गंभीर हालत में पहुंच चुकी थी डिम्पल0 एनकेएच में बाल रोग विशेषज्ञ की देख-रेख में स्वास्थ्य लाभ कोरबा, सांस लेने में तकलीफ की समस्या से विगत 6 माह से जूझ रही डिम्पल राठिया को सही समय पर बीमारी की सही जानकारी हो जाने और सही ईलाज से नया जीवन दिया जा सका। एनकेएच में बाल रोग व नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेन्द्र बागरी ने बालिका का उपचार किया ।डॉ. बागरी ने बताया कि रायगढ़ जिले के निवासी सुरेन्द्र कुमार राठिया की 14 वर्षीय पुत्री डिम्पल को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण…

