Author: Ramesh Verma
कोरबा , महाराजा अग्रसेन जंयती के अवसर पर अयोजित प्रतियोगिताओ का महाकुंभ में अग्रवाल महिला मंडल व अग्रसेन नवयुवक मंच के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताऔ के तहत श्री अग्रसेन कन्या महाविद्याल व श्री अग्रसेन पबिलक स्कुल में प्रतियोगिता का अयोजन किया गया । अग्रवाल महिला मडल के द्वारा दिनांक 06.10. 2023 को श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में हाउजी का आयोजन सभी वर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए किया गया इसमें महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला इसके साथ ही हर नंबरों में उपहरों मिलने से उसके उत्साह बढता ही जा रहा था । अग्रवाल महिला मंडल द्वारा नाटक (संबंध…
कोरबा ,जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम कोसगाई निवासी फिरन गिरी अपने पुत्र संतोष के साथ कोरबा शहर के एक गाड़ी शोरूम से दोपहिया वाहन की किस्त चुका कर वापस अपने ग्राम कोसगई जा रहे थे। तभी चुइया के समीप टर्निग मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसके परिणामस्वरूप घटनास्थल पर ही फिरन गिरी की दर्दनाक मौत हो गई और उनका पुत्र संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी।
कोरबा ,छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला मध्य भारत में किंग कोबरा का एक मात्र घर है। यह दुनिया का सबसे लंबा विषैला सर्प प्रजाति है जो 18 फीट तक होता हैं। दो साल पहले इसके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग ने एक पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से पहल की थी जिससे राज्य में पहली बार किंग कोबरा एवं इसके रहवास के बारे में विस्तृत जानकारियां पता चली। कोरबा के अलग-अलग क्षेत्र से किंग कोबरा रिपोर्ट किए गए इसके साथ ही कई जगह इनके केचुली एवं घोसलो का पता चला जिससे इस बात की पुष्टि हुई की किंग कोबरा प्राय कोरबा…
कोरबा, 45वीं अखिल भारतीय विद्युत मंडलीय महिला खेल प्रतियोगिता 9 से 12 अक्टूबर तक चेन्नई तमिलनाडु में होगी। इसमें बिजली उत्पादन कंपनी की अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजुला साहू टेबल टेनिस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।एचटीटीपी दर्री के अस्पताल में डॉ. साहू पदस्थ है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से महिला खिलाड़ियों का चयन किया है। 7 अक्टूबर तक खिलाड़ी ,मैनेजर और कोच की ट्रेनिंग रायपुर में चल रही है। स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी की कार्यपालन अभियंता श्रद्धा वर्मा महिला टीम की मैनेजर सह खिलाड़ी है।
कोरबा , आचार-संहिता का समय नजदीक आते ही पुलिस सख्त होने लगी है। जिसका नजारा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य चौक-चौराहों पर दिखाई दिया। ट्रैफिक डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार के साथ उनका पूरा अमला दोपहिया वाहनों की जांच में जुटा रहा। पुलिस टीमों के निशाने पर बुलेट बाइक थी, क्योंकि ज्यादातर युवा वर्ग बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाई करवा रखे हैं जिसमें पटाखें की आवाज निकलती है। इस कार्यवाही के दौरान कोरबा पुलिस दल ने साथ में मोटर मिस्त्री भी रखा था जो पकड़े गए बुलेट के साइलेंसर व हार्न का परीक्षण कर रहे थे। जिससे साइलेंसर मॉडिफाई व प्रेशर…
कोरबा, लायंस क्लब ऑफ कोरबा के द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है। लायंस स्कूल टीपी नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को देख लायंस क्लब लोगों को सम्मानित कर रहा है। इसी कड़ी में गवर्नर जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस विभाग के एएसआई मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र, रमाकांत दुबे, अजय राजवाड़े, अरूण भतपहरे को सेवा सप्ताह में सम्मानित किया गया। मनोज राठौर के द्वारा पूर्व में स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए सायबर अपराधों की जानकारी दी गई थी। इस अवसर…
कोरबा में चारों ओर खराब सड़कों से जनता त्रस्त है। कोरबा से कुसमुंडा इमली छापर मार्ग हो या कोरबा से बालको या अन्य और भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा देखते ही बनती है। आम जनता को सड़कों में लगने वाली जाम से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उक्त बातें जनसंपर्क में निकले भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने लोगों से कहा। कुसमुंडा बाकी मोंगरा क्षेत्र के आनंद नगर प्रेम नगर में गली गली पैदल चलकर आम जनमानस से भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने जन आशीर्वाद मांगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठे दावे करती…
*महापौर राजकिशोर प्रसाद और पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने बांटा पट्टा।*वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में बांटे गए पट्टे।*वार्ड क्रमांक 17 पथर्रीपारा, 32 डिंगापुर व रामपुर, 7 मोतीसागर पारा के हितग्राही हुए लाभान्वित। कोरबा, कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुन्द्रर सोनी और निगम की पूर्व महापौर रेणुु अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में पट्टा वितरण किया। वार्ड क्रमांक 17 पथर्रीपारा, वार्ड क्रमांक 32 डिंगापुर व रामपुर, वार्ड क्रमांक 07 मोतीसागर पारा के हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया जिससे बड़ी संख्या में ऐसे लोग लाभान्वित…
कोरबा , वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने आरोग्य परियोजना के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पहल पर दो महीने तक चले उत्सव का समापन समारोह संपन्न हुआ। उत्सव में संयंत्र के आसपास समुदायों में पोषण माह और स्तनपान सप्ताह समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। जिला स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सामुदायिक भागीदारों के सहयोग से स्तनपान, पोषण और महिला कल्याण से संबंधित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने वाले इस उत्सव ने समुदाय के 32 आंगनवाड़ी केंद्रों की 1000 से अधिक महिलाओं तक अपनी पहुंच बनायी। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री…
0 लोकसभा प्रभारी ने लिया महिला कांग्रेस की बैठक कोरबा,कोरबा लोकसभा प्रभारी डॉ. स्मिता ने जिला महिला कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में ली। बैठक में उन्होने साफ कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है व्यक्तिगत नही है डॉ. स्मिता ने अपने उद्गार में राहुल गांधी को उद्घृत करते हुए बताया कि हमारे नेता कभी नही चाहते कि राजनीति में व्यक्तिगत लड़ाई हो। भाजपा और आर.एस.एस. से सावधान रहने की जरूरत है। अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है हर कार्यकर्ता को सब कुछ भुलकर दो महिने तक कांग्रेस को विजयी बनाने के लिये कार्य करना है।डॉ.…

