Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा ,प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ मनोज शर्मा के पिता शांतिलाल रविशंकर शर्मा (उपाध्याय) उम्र 87 वर्ष का आज सोमवार दिनांक 30/10/2023 की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज संध्या 5.30 बजे निवास स्थान:- फाफाडीह रमण मंदिर वार्ड जलाराम बाक्स डा.दिवाकर के सामने रायपुर से निकलकर देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम पहुंचेगी। जहां अंतिम संस्कार सम्पन्न होगा। वे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्वाद रेस्टोरेंट के संचालक श्री निशांत शर्मा के दादा जी थे। कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Read More

कोरबा,बाइक से सब्जी बेचने जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना से अक्रोशित ग्रामीणों ने सर्वमंगला कनवबेरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। जिस ट्रक ने ग्रामीण को ठोकर मारी है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा व उनके पार्टनर पुरुषोत्तम गर्ग की है। जोगेश लांबा के भागीदार वाले ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिन यह ट्रक नियोजित है। जानकारी के अनुसार चंद्रनगर जटराज निवासी भागीरथी पटेल अपने बाइक सीजी 12 एटी 6845 से सब्जी बेचने कोरबा की ओर जा रहा था। सब्जी…

Read More

कोरबा, देवांगन समाज का स्वयं को अध्यक्ष बताने वाले लक्ष्मीनारायण देवांगन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लखनलाल देवांगन का जिक्र करते हुए उनके महापौर और विधायक कार्यकाल में समाज के लिए जमीन और भवन की मांग संबंधी दिए गए बयान पर देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने निन्दा व्यक्त करते हुए इसे अनुचित बताया है। तथाकथित स्वयंभू अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण देवांगन के ऐसे बयान से देवांगन समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और सवाल कर रहे हैं।जिला देवांगन कल्याण समाज के संरक्षक झकेन्द्र देवांगन ने कहा है कि लक्ष्मीनारायण देवांगन खुद को स्वयंभू अध्यक्ष घोषित कर गलत-सलत बयान दे…

Read More

0 एनकेएच में शिशु रोग विशेषज्ञ ने किया देखभाल व उपचार कोरबा,एनकेएच कोरबा में भर्ती कराई गई समय से पूर्व जन्मी बच्ची अब पूरी तरह से स्वस्थ है। जमनीपाली निवासी नवजात शिशु के माता-पिता और परिजन अब काफी खुश हैं। शिशु का जन्म समय से पूर्व होने के कारण उसकी हालत काफी नाजुक थी। नवजात शिशु को हॉस्पिटल के एनआईसीयू में चिकित्सकों की गहन देखरेख में रखा गया। अथक प्रयास और उपचार से शिशु को नया जीवन मिला।एनकेएच के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र बागरी ने बताया कि नवजात शिशु का जन्म गर्भावस्था के 37 सप्ताह पूर्ण होने से पहले…

Read More

कोरबा, घर से 5 दिनों से लापता युवक की लाश जंगल में मिली है लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धतूरा का है, जहां निवासरत दिनेश कौशिक नामक युवक पिछले 5 दिनों से लापता था। जिसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे। इस बीच आज उसकी लाश गांव के जंगल में मिली है। लाश मिलने की सूचना पर हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय दलबल सहित मौके पर पहुंच गए हैं और मामले…

Read More

0 पटरी हो रही क्षतिग्रस्त कोरबा, रेलवे द्वारा मालगाड़ी में निर्धारित क्षमता से ज्यादा कोयला लोड कर परिचालन किया जा रहा है। इससे जहां रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं दुर्घटनाएं भी बढ़ने लगी है। कोयला लोड बैगन के पटरी से नीचे उतरने पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है, पर रेल प्रबंधन का ध्यान केवल कोयला लदान बढ़ाना है।औद्योगिक जिला में स्थित एसईसीएल की गेवरा, दीपका व कुसमुंडा मेगा परियोजना संचालित है। इन वर्तमान में तीनों परियोजना से प्रतिदिन एक-एक लाख टन से भी ज्यादा कोयला निकल रहा है। इसके अलावा मानिकपुर, सुराकछार, बलगी, बगदेवा, ढेलवाडीह व सिंघाली…

Read More

कोरबा , गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक एवं भारत के 18 राज्यों में आंदोलन से अन्याय के खिलाफ लड़ने की ऊर्जा देने वाले, आर्थिक, समाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, व्यवसायिक क्षेत्रो में जन चेतना से अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दादा हीरा सिंह मरकाम की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर समाधि स्थल गृह ग्राम तिवरता में पुनरुत्थान दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों सहित अनेक प्रांत के पदाधिकारी व जिले के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Read More

0 8 कार्टून में विभिन्न कंपनी के फटाके को किया गया जप्त कोरबा , कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों/अवैध विस्फोटक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में मुखबीर सूचना पर ग्राम बोईदा रेड कार्यवाही की गयी। जहाँ कथित आरोपी के कब्जे से 08 खाखी रंग के कार्टून में विभिन्न कंपनी का…

Read More

विश्व आघात दिवस पर बालको के अग्निशमनकर्मियों को जीवन रक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रबंधन ने किया सम्मानित कोरबा ,हर वर्ष 29 अक्टूबर को मनाया जाने वाला विश्व आघात दिवस आघात की रोकथाम एवं उपचार के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के असाधारण अग्निशमनकर्मियों ने अपनी उपलब्धियों से सहज ही अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया। हालांकि विश्व आघात दिवस और अग्निशमनकर्मियों के बीच कोई सीधा संबंध नहीं दिखाई देता। हालांकि इनमें महत्वपूर्ण और आंतरिक संबंध है जिससे यह प्रकट होता है कि बालको अपने आसपास के समुदाय की…

Read More

कोरबा,जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी रोकने जांच-पड़ताल तेज कर दी गई है। खासकर शहरी और उपनगरीय क्षेत्र स्थित होटल ढाबों में दबिश देते हुए रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस की जांच से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने मातहत अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये है। उनके निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी…

Read More