Author: Ramesh Verma
कोरबा, विधानसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लखन लाल देवांगन के लिए वोट अपील और भाजपा को समर्थन देकर इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान महिला मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा और इसके संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड-वार्ड घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट अपील की जा रही है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए महिला मोर्चा के पदाधिकारी उनके महापौर कार्यकाल की भी याद दिला रहे हैं। नगर वासियों…
कोरबा ,कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर झुंड से अलग हुए हाथियों ने गांव में घुसकर भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने दो मकानों को ध्वस्त कर तीन मवेशियों को मौत के घाट उतारा है। मकान में रखे अनाज को अपना निवाला बनाया। घटना से सहमे ग्रामीणों ने जैसे तैसे रात गुजारी। घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम हरदेवा की है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में 48 हाथियों का झुंड बीते कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इस दल में से 30 हाथी…
कोरबा,विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रविवार को कलेक्टोरेट के सभागार में मतदान दलों को मतदान सामग्री, किट वितरण एवं प्रपत्र वितरण के सम्बन्ध में जिले के मास्टर ट्रेनर डॉ. बी. एस.राव एवं श्री जय देवांगन ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण नगर निगम कमिश्नर सुश्री प्रतिष्ठा ममगई एवं डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी की उपस्थिति में दिया गया. मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को दी जाने वाली किट एवं प्रपत्रों को तैयार करने में विशेष सावधानी बरती जाए. उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी को दी जाने वाली किट में स्टाम्प, माचिस, नीला लाल बालपेन, कैंची, कोरा कागज, मुहर लगाने के…
कोरबा, जिला अस्पताल के चीरघर में लावारिस हालत में पड़े युवक की पहचान हो गई है। मृत युवक का नाम पुनीराम सतनामी है,जो ग्राम भुलसीडीह का निवासी था। उरगा थाना क्षेत्र के भैषमा और पहरीपारा के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। 27 वर्षीय पुनीराम रोजगार की तलाश में 3 नवंबर को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया में उसके मौत होने की खबर जब वायरल हुई तब परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। बताया जा रहा है,कि पुनीराम के घर के आर्थिक दशा…
रायपुर,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां राजनांदगांव में, वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर में और अन्य वरिष्ठ नेता संभाग मुख्यालयों में ‘भरोसे का घोषणा पत्र’ जारी कर रहे हैं।घोषणा पत्र में कहा गया है कि KG से लेकर PG तक शिक्षा पूरी तरह FREE, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, ITI सहित.।200 यूनिट बिजली सबको मुफ्त।अभी से शुरू हो चुकी है 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदी। सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी सीधे महिलाओं के खाते…
0 वार्ड 15 ढोढ़ीपारा में भाजपा प्रत्याशी लखनलाल ने किया जनसंपर्क कोरबा। कोरबा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का लगातार दौरा व जनसंपर्क हो रहा है। वे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जनता से रूबरू हो रहे हैं। जनता के विकास नहीं होने के संबंध में दु:ख-दर्द को सुनकर विधायक बनने पर निराकरण कराने का वादा कर रहे हैं। प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा में जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्डवासियों को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की…
कोरबा, ऊर्जाधानी में मतदाताओं को साधने के लिए “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” कि “तुलसी” यानी स्मृति ईरानी का प्रवास कोरबा में बनाया गया था। लोग बतौर नेता न सही लेकिन, लेकिन सास बहू के सीरियल की एक आदर्श बहुत तुलसी का इंतजार जरूर कर रहे थे। कोंडागांव में तुलसी पहुंची भी लेकिन कोरबा में उनका दौरा कैंसिल हो गया। दरअसल सूत्रों का दावा है कि कोरबा में स्थानीय नेताओं ने बीजेपी की लुटिया डुबो दी है। वे संतोषजनक भीड़ नहीं जुटा सके। इसकी जानकारी स्मृति ईरानी तक पहुंची और हाई कमान को भी जब इस बात का पता…
कोरबा , जनता चुनावी रंग में रंग चुकी है। प्रत्याशी मतदाताओं को रीज़ने लगे हैं । मतदाता भी प्रत्याशियों की बातों को बड़ी ध्यान से सुन रहे हैं ।सभी प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं ,और मतदाताओं से मिलकर अपनी बात पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर ने अपने क्षेत्र का सघन दौरा कर रहे हैं । उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 और 7 का सघन जनसंपर्क किया ।इस मौके पर विशाल ने कहा कि बिना रीडिंग के बिजली बिल लोगों को थोपा जा रहा है ।बिजली बिल के चलते कई परिवार कर्जदार…
0 वार्ड 55 बलगी बस्ती, वार्ड 56 डंगनिया बस्ती व वार्ड 59 में भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क कोरबा, कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बांकीमोंगरा मंडल के वार्ड क्रमांक 55 बलगी बस्ती, वार्ड क्रमांक 56 डंगनिया बस्ती व वार्ड क्रमांक 59 में जनसंपर्क किया।वार्ड क्रमांक 55 बलगी बस्ती में वार्डवासियों को संबोधित करते हुए लखनलाल देवांगन ने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस के विधायक व महापौर ने कोई कार्य नहीं किया है। पश्चिम क्षेत्र के वार्डों में कोई भी काम नहीं हुआ है जिसे सामान्य तौर पर देखा जा सकता है। आज यहां की जनता…
कोरबा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के नेतृत्व में दर्री पुलिस द्वारा 04 नवम्बर को संध्या 5.00 बजे थाना दर्री से पुलिस वाहन बाईक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस बल के द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया। फ़्लैग मार्च के दौरान आम जनता को भयमुक्त, बिना किसी के दबाव में अधिक से अधिक मतदान में शामिल होने अपील किया गया।फ्लैग मार्च थाना दर्री से प्रारंभ होकर दर्री बस्ती,…

