Author: Ramesh Verma
कोरबा ,हाल ही में देश ने बाल दिवस मनाया। आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका को देखते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पहल पर निरंतर कार्य कर रहा है। बचपन के शुरुआती वर्ष बच्चे के भविष्य की नींव होती है। बालको एक स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से समुदाय के बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। बेहतर पोषण बच्चे के सर्वांगीण स्वास्थ्य और कल्याण…
कोरबा , कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्विघ्न पूर्ण होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।इसके साथ ही विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्विघ्न पूर्ण कराने में मतदान दल के सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस सुरक्षा बलों के सदस्यों, एनएसएस, स्काउट गाईड, स्वीप की गतिविधियों से जुड़े स्वयं सेवकों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी उन्होंने आभार ज्ञापित किया।
कोरबा, कोरबा विधानसभा क्षेत्र क्र. 21 के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता भाई-बहनों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पिछले माह से ही मेरे चुनाव प्रचार के दौरान से लेकर मतदान दिवस तक हर कदम पद साथ देने वाले कांग्रेस के जांबाज साथियों सहित सामाजिक संगठनों, व्यापारी बंधुओं, सभी समाज के सम्मानीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण, ऑटो संघ, डीजल ऑटो संघ, इलेक्ट्रिक ऑटो संघ, कारपेंटर संघ, पेंटर संघ, हॉकर संघ, प्रेस क्लब, इलेक्ट्रानिक प्रेस क्लब, रोटरी, लायंस, जेसीस क्लब, मालवाहक ऑटो संघ, रिक्शा, ठेला, हमाल संघ,…
कोरबा, कोरबा अंचल में निर्मित श्री राम दरबार में दीपावली पर्व के अवसर पर 5100 दीपक प्रज्वलित कर भव्य आतिशबाजी की गयी। डी.डी.एम मार्ग में स्थित राम दरबार में सोमवती अमावस्या की संध्या भगवान श्री राम के स्वागत में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यहां पर 5100 दिए प्रज्वलित किये गए इसके साथ ही शानदार आतिशबाजी का आनंद नगरवासियों ने उठाया। श्री राम दरबार को खूब सजाया गया। यह दृश्य देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से नगरवासी श्री राम दरबार आये थे।अयोध्या की तर्ज पर बने श्री राम दरबार में मनाई गई दीपावली का पर्व हर किसी के मन को…
कोरबा, कोरबा अंचल में निर्मित श्री राम दरबार में दीपावली पर्व के अवसर पर 5100 दीपक प्रज्वलित कर भव्य आतिशबाजी की गयी। डी.डी.एम मार्ग में स्थित राम दरबार में सोमवती अमावस्या की संध्या भगवान श्री राम के स्वागत में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यहां पर 5100 दिए प्रज्वलित किये गए इसके साथ ही शानदार आतिशबाजी का आनंद नगरवासियों ने उठाया। श्री राम दरबार को खूब सजाया गया। यह दृश्य देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से नगरवासी श्री राम दरबार आये थे।अयोध्या की तर्ज पर बने श्री राम दरबार में मनाई गई दीपावली का पर्व हर किसी के मन को…
कोरबा, बीती रात अगजनी की बड़ी घटना हुई है। आगजनी की यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल मीरा रिसोर्ट की है। बताया जा रहा है कि होटल कुछ दिनों से बंद था। इसी बीच आज अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह क्या है यह अब तक पता नहीं चल सका है।
कोरबा, मोदी की गारंटी महतारी वंदन योजना को धूमिल करने के लिए कांग्रेसी किसी भी हद तक जाने के लिए उतारू हो गए हैं। इस योजना का फॉर्म छपवा कर खुद फेंकवा रहे हैं, और आरोप भाजपा कार्यकर्ता पर लगा रहे हैं। जब से प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया है। तब से कांग्रेसी खेमे की रातों की नींद उड़ गई है, विशेषकर महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने विवाहित महिला को 1000 रूपए मिलेंगे। इस योजना का महिलाओ में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। कांग्रेस के पास इस योजना का…
कोरबा, प्रदेश की महिला शक्ति के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। इसके लिए सरकार बनते ही गृह लक्ष्मी योजना लागू की जाएगी। यह बात प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कही है। उन्होंने आगे कहा कि 15000 रुपये की यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में डाली जाएगी। हम बीजेपी की तरफ कोई फर्जी फॉर्म नहीं भराएंगे, ना ही महिलाओं को परेशान करेंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता फार्म छपवा रहे हैं। साइकिल में खड़ा करके फॉर्म भरवा रहे हैं। जिसका कोई अता-पता नहीं…
कोरबा,छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत और संगीत प्रेमियों के दिलों में छाने वाले गीत घेरी-बेरी(मार डारे मया म) गीत के गीतकार/कंपोजर राकेश चौहान नहीं रहे। यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए छत्तीसगढ़ी गीत नैना के बान, तोर बिना दिन एवं मोहि डारे जैसे मशहूर गीतों को लिखने वाले कोरबा जिले के गीतकार/कम्पोजर राकेश चौहान 29 वर्ष,निवासी कृष्णानगर एसईसीएल कोरबा का आज सुबह अल्पायु में आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे दो भाई सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वे आरजे इवेंट के डायरेक्टर व कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य भी थे। उन्होंने काफी कम उम्र में अपने संघर्षों के मध्य एक…
0 शहर में पैदल मार्च और पेट्रोलिंग कर असमाजिक तत्वों को दिया गया कड़ा संदेश कोरबा , जिले में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कोरबा जिला निर्वाचन आयोग काफी मेहनत कर रहा है। 17 नवंबर को दूसरे चरण के तहत होने वाली मतदान की प्रक्रिया बिना किसी गतिरोध के संपन्न हो जाए इसके लिए अर्द्धसैनिक बल की 35 कंपनिया कोरबा पहुंच चुकी है, जिन्होंने पूरे शहर में पैदल मार्च किया और जांच कार्रवाई भी की।कोरबा जिले की चारों विधानसभा सीट के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से…

