Author: Ramesh Verma
कोरबा,पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस 01 मार्च 2024 के अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी उनके निवास पर भेंट मुलाकात के साथ-साथ अनेको स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किये गये है।इन दिन मॉर्निंग वाक के रूटीन कार्यक्रम के तहत प्रातः 07 बजे गऊमाता चौक सीतामणी में कोरबा कराटे अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निज सहायक सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रवाल प्रातः 09 बजे मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर माँ सर्वमंगला के दर्शन व पूजा अर्चना से अपना जन्मदिन की शुरुआत करेंगे। दर्शन पश्चात मंदिर परिसर में संचालित वृद्धाआश्रम…
0 स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन आज कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 का फाइनल मैच गुरुवार की शाम 06:00 बजे घंटाघर मैदान में बालको इलेवन और पुलिस इलेवन के बीच खेला जाएगा।घंटाघर मैदान में 20 फरवरी से जारी स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन आज गुरुवार 29 फरवरी को होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के श्रम उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे।
0आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। कोरबा ,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शनव तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वालों पर लगाम कसने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक विनोद खांडे हमराह स्टॉफ को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला था। बुधवारी बाजार कोरबा के पास का…
0 विगत 1 वर्ष में संपत्ति संबंधी मामलों में जेल से रिहा हुए आरोपियों को किया गया चेक 0 चौकी मानिकपुर में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों का किया गया गुज़र जांच और दी गयी चेतावनी कोरबा ,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी के निर्देश पर थाना चौकी में चलाया गया विशेष अभियान चौकी मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले गुंडा एवं निगरानी बदमाश तथा विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि) में संलिप्त आरोपियों…
0 बैंकों की सुरक्षा परखने कोरबा पुलिस ने चलाया सरप्राइज चेकिंग अभियान 0 बैंकों का किया गया सुरक्षा आडिट कोरबा,पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में बैंकों में सरप्राइज सुरक्षा आडिट का अभियान चलाया है। थाना/चौकी प्रभारीगण उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैंक में लगे सुरक्षा अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षागार्ड की जांच, बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, बैंक के ग्राहक को बैंक में पैसा निकालकर बीच में कहीं भी ना रुके सीधे घर पहुंचे, लापरवाही पूर्वक पैसे को गाड़ी में…
रायपुर/ कोरबा,छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ने 18 जनवरी को निरीक्षण, जांच में सड़क उन्नयन और नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया था।विभाग ने 9 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स एम. के. गुप्ता एंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा था। ठेकेदार ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दो साल के लिए उसका पंजीयन निरस्त…
दुर्ग,एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 7 टीआई और 13 एसआई के प्रभार में फेरबदल करते हुए नई पोस्टिंग जारी की है। लाइन में पदस्थ राजेश व मनीष को थाना में थानेदारी का करने का मौका मिला है। बता दें कि कड़क पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए 7 टीआई और 13 एसआई के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश में रक्षित केंद्र में पदस्थ मनीष शर्मा को उतई ,राजेश मिश्रा को सुपेला, विजय यादव को पुलगांव और चंद्रकांत को यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है।
कोरबा ,जिले के कटघोरा वनमंडल के हाथी प्रभावित केंदई, एतमानगर व पसान रेंज में हाथियों की निगरानी के लिए एक और थर्मल ड्रोन कैमरा खरीदा गया है। बुका में कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को इसे चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर तीनों रेंज के रेंजरों के अलावा उनके कर्मचारी उपस्थित थे। केंदई, एतमानगर व पसान रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। इन हाथियों के निगरानी के लिए कर्मचारियो की बारी-बारी से ड्यूटी लगाई गई है। रात में हाथियों की निगरानी करने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए अब थर्मल ड्रोन से हाथियों की निगरानी…
0 महापौर ,सभापति प्रवक्ता व समर्थक रहे पूजा में शामिल कोरबा,कोरबा के पूर्व विधायक एवं पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ सिद्ध गणेश मंदिर सिहोर पहुंचे और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्री अग्रवाल कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस कार्यालय मंत्री एवं प्रवक्ता सुरेश अग्रवाल के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में भोपाल गए हुए हैं। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज भोपाल से 38 किमी दूर सिहोर पहुंचे। सिहोर से 3 किमी दूर गोपालपुर में भगवान श्री गणेश की पौराणिक मंदिर है,जहां…
0 कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु जिले के कलाकारों से किए गए आवेदन आमंत्रित कोरबा , जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दे सकते हों, ऐसे कलाकारों से आगामी पाली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।गौरतलब है कि जिले में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 07 से 08 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय…

