Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

0 आम आदमी पार्टी ने की कार्यकारिणी की घोषणा कोरबा , आगामी नगरीय व ग्रामीण निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूती के साथ विस्तार कर रही है ।इसी कड़ी में कोरबा लोकसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया ।प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने सुहेल किदवई ,विजय नायक, भूषण कुर्रे , सोबरन सिंह ,अनवर सिद्दीकी, विकास पांडे ,श्रीमती सुखमति सिंह को लोकसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। संगठन महासचिव राजीव शर्मा, सचिवालय महासचिव बिजय साहू ,कोषाध्यक्ष लहना सिंह ,मीडिया प्रभारी कुश शर्मा व सोशल मीडिया प्रभारी एसपी मरकाम को बनाया गया है।

Read More

कोरबा, सॉफ्टबॉल एशोसिएशन कोरबा के सचिव मानस केशरवानी ने बताया कि सॉफ्टबॉल एशोसिएशन कोरबा के तत्वाधान में आयोजित ऊर्जा नगरी सॉफ्टबॉल लीग प्रतियोगिता जोकि विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 कोरबा के खेल प्रांगण पर आयोजित की जा रही थी। प्रतियोगिता के समापन सोमवार 28 अक्टूबर को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूषण एक्का नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा, कार्यक्रम की अध्यक्षता लालबाबू चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि सिविल लाइन कोरबा के प्रभारी प्रमोद डडसेना थे। स्वागत भाषण विद्युत गृह के शिक्षक राजेश पांडे ने दिया एवं सॉफ्टबॉल खेल की जानकारी संगठन के सचिव एवं नेशनल प्लेयर मानस केसरवानी ने दी।…

Read More

0 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से झंडा दिखाकर किया गया शुभारंभ 0 ऑडियो चलाकर और सजग कोरबा के बैनर लगाकर लोगो को किया जा रहा जागरूक कोरबा,पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सजग कोरबा अभियान में दीपावली पर्व के मद्देनजर ऑडियो के माध्यम से उठाईगिरी, यातायात आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना सिविल लाइंस, कोतवाली, बालको के ऑडियो गाड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना किया गया। वैसे ही पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी को भी झंडा दिखा कर रवाना किया। सभी थाना/चौकी के द्वारा बाज़ार और भीड़ भाड़ वाली जगहों में ऑडियो चला कर…

Read More

कोरबा ,बालको, उन्नति परियोजना के अंतर्गत 27 से 29 अक्टूबर 2024 तक बालको टाउनशिप के कोऑपरेटिव परिसर में दिवाली बाजार लगाया गया है। बाजार में दिवाली से जुड़ी सभी सामाग्री विक्रय के लिए उपलब्ध है जो दिवाली की खरीदारी के लिए एक आदर्श स्थान है। हर खरीदारी एसएचजी महिलाओं की ‘आँगन से आसमान’ तक की प्रेरणादायक यात्रा को प्रोत्साहित करती है। कंपनी की ‘उन्नति’ परियोजना जो महिला स्व-सहायता समूह (एसएचजी) को सशक्त बनाने और संगठित करने का कार्य कर रही है। एसएचजी महिलाओं ने अनेक स्टॉल लगाया है। डेकोराती स्टॉल पर छत्तीसगढ़ से जुड़ी कला संस्कृति को दर्शाते हुए म्यूरल,…

Read More

0 5 सेक्टर में यातायात और पुलिस बल के साथ किए गए पुख़्ता इंतज़ाम 0 बाइक पेट्रोलिंग से ज़िले के सभी प्रमुख बाज़ारो और रिहायशी क्षेत्र में लगायी गई पुलिस ड्यूटी कोरबा, जिला कोरबा में दिनांक 28.10.2024 -02.11.2024 तक दीपावली त्योहार मनाया जाना है जिसके चलते बाजारों में और भीड़ भाड़ वाले स्थानों में श्री सिद्धार्थ तिवारी भापुसे के निर्देशन पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें कोरबा शहर को 5 सेक्टर1)कोसाबाड़ी से घंटाघर2) घंटाघर से सीएसईबी3) सीएसईबी से सुनालिया4) सुनालिया से रेलवे क्रॉसिंग5)रेलवे क्रॉसिंग से सीतामढ़ीमें विभाजित कर यातायात बल, नगर…

Read More

0 कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस को बड़ी चुनौती प्रार्थी मो.पिरूद्दीन अंसारी पिता मो. निजामुद्दीन अंसारी 26 वर्ष इन्द्रा नगर बांकीमोंगरा में रहता है और ज्योतिभूषण प्रताप लॉ कालेज कोरबा में द्वितिय वर्ष में पढाई कर रहा है। घटना दिनांक 26.10.2024 को दोपहर 03- 04 बजे के बीच कालेज से छुट्टी होने पर सोनालिया चौक अग्रसेन चौक होते हुए अपने घर जा रहा था कि फोन आने से रुक कर बात कर रहा था। उसी समय वहां दो मोटरसाइकिल में सवार 03 से 04 लोग आये जो नशे में थे तथा डरा धमका गाली गलौच कर उसका फोन रियलमी…

Read More

0 सुरक्षा और स्वच्छता को दिया गया विशेष कोरबा, अंचल में दीपावली पर्व के मद्देनजर अस्थाई फटाका दुकान इंदिरा स्टेडियम में लग कर तैयार हैं। “स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ” तर्ज पर 2019 से ही स्वदेशी फटाका की बिक्री बढ़ गई हैं, हरित फटाका से बाजार सजकर तैयार है, चाइनीज फटाके मार्केट में पूरी तरह बैन हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नौ दुकान कम लगी है इस साल 138 दुकान लगी है विभिन्न प्रकार के पटाखे एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेगी फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की पर्यावरण को स्वच्छ…

Read More

0 नहीं दिया ध्यान तो सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान 0 रंग-बिरंगे मिठाईयां से रहे सावधान केमिकल का मात्र मिलाया जा रहा है कोरबा,दीपावली के पर्व एक दिन शेष रह गई है इस मौके पर पूजा पाठ के साथ साथ घर सजाने और एक दूसरे का मुंह मीठा कराने का प्रचलन काफी पुराना है. ऐसे में एक दूसरे को गिफ्ट के साथ मिठाइयां भी दी जाती हैं. ऐसे में मिठाई की डिमांड बढ़ने पर बाजार में नकली मिठाइयों की खेप भी आ जाती है. मुनाफा कमाने के चक्कर में जालसाज बाजार में नकली और कैमिकल कलर वाली मिठाइयां…

Read More

कोरबा, जिले में स्थित बैंकों से उधार रकम लेने के बाद उसकी अदायगी के लिए लोगों द्वारा बाउंस चेक दिए जाने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में बैंक अदालत की शरण लेते हैं जहां से दोष सिद्ध होने पर कथित आरोपियों को सजा सुनाई जाती है। ऐसे ही मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा की अदालत में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से उधार लेने के बाद बाउंस चेक देने वाले एक युवक को 6 माह कारावास की सजा के साथ अर्थदंड भी रोपित किया हैं।जानकारी के अनुसार एक युवक ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की…

Read More

कोरबा, कोरबा जिले में लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दीपका क्षेत्र और ग्राम लेमरू पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही की गई है।जानकारी के अनुसार ग्राम बतारी और कंसरा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के कथित आरोपियों को उनके कब्जे से कच्ची महुआ शराब जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैं।

Read More