Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बिरदा सरपंच पहुंचा एसपी कार्यालय और आजाक थाना, जनपद सदस्य ममता राठौर के पति दामोदर राठौर पर प्रताडऩा एवं जबरन वसूली का आरोप
    कोरबा

    बिरदा सरपंच पहुंचा एसपी कार्यालय और आजाक थाना, जनपद सदस्य ममता राठौर के पति दामोदर राठौर पर प्रताडऩा एवं जबरन वसूली का आरोप

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 23, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरदा के सरपंच भैय्याराम बियार कुछ पंचों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं आजाक थाना पहुंचकर क्षेत्र के जनपद सदस्य अगारखार निवासी श्रीमती ममता राठौर एवं उसके पति दामोदर राठौर पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
    सरपंच श्री बियार ने एसपी और आजाक थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जब से वह सरपंच बना है, तब से जनपद सदस्य पति दामोदर राठौर द्वारा पंचायत के हर कार्यों को स्वयं कराने का दबाव बनाता है और कार्य स्वयं सरपंच द्वारा कराये जाने पर अवैध पैसों की मांग करता है, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताडि़त होने का जिक्र किया है।
    सरपंच ने ज्ञापन में आगे लिखा है कि जनपद सदस्य पति दामोदर राठौर द्वारा भयादोहन किया जाता है और कहता है कि हम लाखों रूपए खर्च कर चुनाव जीते हैं और इसकी भरपायी पंचायतों से ही करनी पड़ेगी और पंचायत के हर कार्यों को करने दबाव बनाता है। पंचायतों के कार्य न देने पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाता है और कहता है कि जितने भी काम होंगे, सबका कमीशन चाहिए।
    हर कार्यों की करता है शिकायत
    सरपंच भैय्याराम बियार ने दिव्य आकाश प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि दामोदर राठौर को कमीशन न दिए जाने के कारण वह हर कार्यो में बाधा डालता है और कार्य करने नहीं देता। कार्य पूर्ण होने के बाद वह हर कार्यों की शिकायत आरईएस और जनपद पंचायत में करता है। उन्होंने बताया कि मैंने हर कार्यों को गुणवत्तापरक कराया है, इसके बावजूद भी दबाव बनाने के लिए हर कार्यों की शिकायत करता है। शिकायत में जांच भी होती है और अधिकारियों ने हर कार्यों को अब तक सही ठहराया है। जांच उपरांत आरईएस के एसडीओ द्वारा मूल्यांकन करने और पूर्णता प्रमाणपत्र जारी करने के बाद भी जनपद पंचायत द्वारा जारी राशि को रोकने का प्रयास दामोदर राठौर द्वारा किया जाता है, जिसके कारण कई कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है, जिसके कारण मुझे मटेरियल और मजदूरों को स्वयं के पैसे से भुगतान करना पड़ता है,जिसके कारण मेरी आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो रही है।
    धमकी देने का भी आरोप
    सरपंच भैय्याराम बियार द्वारा सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि दबाव  मैं नहीं आया तो कई तरह से धमकी भी देता है, जिसके कारण मुझे कभी-कभी अनहोनी का अंदेशा भी बना रहता है और मैं दहशत में जीने को मजबूर हूं। उन्होंने एसपी और आजाक थाना के न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि मामले की जांच कर लें और दोषी पाये जाने पर दामोदर राठौर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर मुझे भयमुक्त बनाएं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव में जो खर्च हुआ है, उसे सूद समेत तुमसे ही वसूलना है और पैसा नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
    कई पंचायतों में आदिवासी सरपंचों का दोहन
    बिरदा सरपंच भैय्याराम बियार जागरूक होने के कारण एसपी कार्यालय और आजाक थाना पहुंचने की हिम्मत जुटा पाया और बिरदा का मामला प्रकाश में आया। इस तरह जिले की कई पंचायतों में आदिवासी सरपंचों का दोहन रसूखदार लोग कर रहे हैं और भोले भाले आदिवासी सरपंच प्रताडि़त हो रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी के खिलाफ बोलने से कतराते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    By Ramesh VermaJune 22, 20260

    कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क का निर्माण किया…

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,791)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.