परिवहन नहीं होने से धान खरीदने में दिक्कत, समिति प्रबंधक परेशान

कोरबा, क्षेत्र में धान उपार्जन का काम अंतिम चरण में है लेकिन उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान का परिवहन नहीं होने से कई उपार्जन केंद्रों में पांव रखने के लिए भी जगह नहीं बचा है। धान का परिवहन नहीं होने से जहां समिति प्रबंधक परेशान है वहीं धान के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर भी उन्हें चिंता सता रही है। प्रशासनिक तौर पर धान के परिवहन को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाने से व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

वहीं दादरखुर्द में धान नहीं उठने के कारण किसानों के धान खरीदने में दिक्कत हो रही है। धान खरीदी केंद्र दादर खुर्द में धान की स्थिति का जायजा लेने जब वहां पहुंचे तो धान खरीदी केंद्र में बफर लिमिट से काफी अधिक मात्रा में धान जाम पाया गया। लेकिन विभाग धान का परिवहन नहीं कर रहा है इसलिए धान खरीदने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अधिक धान के जाम हो जाने से खरीदी प्रभावित हो रही है।




