Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    इस साल फिर खास थीम पर सज रहा शिवाजी नगर का गरबा पंडाल, अमृत कलश के भीतर बसेगी अद्भुत ‘स्वप्न नगरी’

    September 30, 2026

    खबर ऊर्जा ब्रेकिंग – दुष्कर्म आरोपी को जेल भेजने के नाम पर 45 हजार की ठगी, मनीष बर्मन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    September 30, 2026

    सवारी ऑटो में युवती नहीं है सुरक्षित चालक ने युवती से किया बलात्कार, जेल भेजा गया

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»चुनावी सीजन में भाजपा को पहला झटका, मेयर के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती वाली याचिका खारिज
    कोरबा

    चुनावी सीजन में भाजपा को पहला झटका, मेयर के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती वाली याचिका खारिज

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 14, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं : महापौर

    कोरबा,प्रदेश में चुनावी सीजन का माहौल है। विधानसभा चुनाव के लिए सभी जोर आजमाइश कर रहे है। अपने-अपने अनुसार सभी दल चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी बीच विधानसभा चुनाव के पहले ही भाजपा को पहला झटका लगा है।
    नगर पालिका निगम कोरबा में 10 जनवरी 2020 को कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद महापौर निर्वाचित हुए थे। भाजपा के अधिक पार्षद जीतकर नगर निगम क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। लेकिन इसके बावजूद वह अपना महापौर नहीं बनवा सके। इसके बाद भाजपा की ओर से महापौर पद की उम्मीदवार रितु चौरसिया ने हार के तुरंत बाद महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी। रितु ने एक चुनाव याचिका कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की थी। गुरुवार को इस याचिका को जिला न्यायाधीश ने खारिज कर दिया और महापौर के जाति प्रमाण पत्र को वैद्य करार दिया। विधानसभा चुनाव के काफी पहले ही भाजपा को पहला झटका मिल चुका है।

    नगर पालिका निगम कोरबा में कुल 67 वार्ड हैं। यहां भाजपा के पार्षदों की संख्या अधिक है। लेकिन महापौर के निर्वाचन के समय क्रॉस वोटिंग हुई और कांग्रेस के राज किशोर प्रसाद महापौर निर्वाचित हो गए।
    भाजपा ने पार्षद रितु चौरसिया को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन महापौर का चुनाव हुआ और पार्षदों ने वोटिंग की तब कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद विजयी हुए। इससे भाजपा तिलमिला गई थी। संगठन ने रितु चौरसिया को प्रार्थी बनाया और चौरसिया ने एक चुनाव याचिका जिला न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। इसमें लगातार सुनवाई चली। 3 साल तक सुनवाई चलती रही। लेकिन अंतत: जिला न्यायाधीश डीएल कटकवार ने 14 सितंबर को अपना निर्णय सुनाया।

    महापौर की ओर से कोर्ट में पैरवी करने वाले अधिवक्ता संजय शाह ने बताया कि न्यायालय ने चौरसिया की इस चुनाव याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिससे कि महापौर के जाति प्रमाण पत्र को अवैध ठहराया जा सके। न्यायालय ने महापौर के जाति प्रमाण पत्र को वैध करार दिया और इस चुनाव याचिका को खारिज कर दिया।
    बता दें कि कोर्ट के निर्णय के बाद अब महापौर के जाति को लेकर तमाम चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग चुका है। भाजपा के संगठन को एक बड़ा झटका भी लगा है। महापौर की ओर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता निर्मला शुक्ला और कोरबा के अधिवक्ता संजय शाह ने पैरवी की। आपको यह भी बता दें कि रितु चौरसिया की याचिका को खारिज होने में 3 साल का समय जरूर लगा है। लेकिन एक याचिका भाजपा नेता अशोक चावलानी ने भी लगाई थी। इनकी चुनाव याचिका को न्यायालय ने एक साल के बाद ही निरस्त कर दिया था। अब महापौर की जाति को चुनौती देने वाली सभी चुनाव याचिकाओं का निराकरण हो चुका है। न्यायालय ने सबको निरस्त कर दिया है।

    अंत में सत्य की जीत हुई :

    कोर्ट में निर्णय आने के बाद भाजपा में घनघोर निराशा छा गई है। तो दूसरी तरफ कांग्रेस में खुशनुमा माहौल है। निर्णय के बाद महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि चुनाव में हार के बाद भाजपाई अपना होश खो बैठे थे। वह लगातार झूठ और गलत तथ्यों का सहारा लेकर विकास कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे थे। अब न्यायालय का निर्णय आ चुका है। सत्य परेशान जरूर हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। यह न्यायालय के निर्णय से एक बार फिर प्रमाणित हो चुका है। भाजपाइयों का सारे हथकंडे धरे के धरे रह गए और अंत में सत्य की जीत हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    इस साल फिर खास थीम पर सज रहा शिवाजी नगर का गरबा पंडाल, अमृत कलश के भीतर बसेगी अद्भुत ‘स्वप्न नगरी’

    September 30, 2026

    खबर ऊर्जा ब्रेकिंग – दुष्कर्म आरोपी को जेल भेजने के नाम पर 45 हजार की ठगी, मनीष बर्मन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    September 30, 2026

    तबादला BREAK: 125 अधिकारियों में कोरबा से सरोज-सीमा-रोहित भी शामिल, देखिए सूची

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    इस साल फिर खास थीम पर सज रहा शिवाजी नगर का गरबा पंडाल, अमृत कलश के भीतर बसेगी अद्भुत ‘स्वप्न नगरी’

    By Ramesh VermaSeptember 30, 20260

    कोरबा,अपनी अनूठी सोच, भव्यता और रचनात्मक थीम के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध शिवाजी नगर…

    खबर ऊर्जा ब्रेकिंग – दुष्कर्म आरोपी को जेल भेजने के नाम पर 45 हजार की ठगी, मनीष बर्मन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

    September 30, 2026

    सवारी ऑटो में युवती नहीं है सुरक्षित चालक ने युवती से किया बलात्कार, जेल भेजा गया

    September 29, 2026

    तबादला BREAK: 125 अधिकारियों में कोरबा से सरोज-सीमा-रोहित भी शामिल, देखिए सूची

    September 29, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,941)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.