कोरबा,कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस क्लब के सदस्यों और वरिष्ठ पत्रकारों ने दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य श्री हरिराम चौरसिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा के दौरान दैनिक भास्कर के यूनिट हेड श्री अमित पुरोहित जी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र पालीवाल जी एवं प्रेस क्लब के संरक्षक श्री कमलेश यादव जी ने स्व. हरिराम चौरसिया जी के साथ बिताए पलों, उनके पत्रकारिता जीवन के अनुभवों और उनकी मिलनसार प्रवृत्ति से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा कि स्व. चौरसिया ने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में सदैव निष्पक्षता, ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनका जाना पत्रकारिता जगत और कोरबा प्रेस क्लब के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम के अंत में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सम्माननीय सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा के दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह जी, सचिव श्री दिनेश राज जी, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव जी, कार्यकारिणी सदस्य श्री राजेश मिश्रा जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय खेत्रपाल जी, श्री लक्ष्मीकांत जोशी जी, श्री दीपक जैन जी, श्री रफीक मेमन जी, पूर्व सचिव श्री नागेन्द श्रीवास जी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर ठाकुर जी, श्री दीपक साहू जी, श्री विजय दुबे जी, श्री कैलाश यादव जी, श्री राजेश कुमार जी, श्री विजय कुमार सिंह जी, श्री बसंत कुमार जी, श्री मधु डिडवानिया जी, श्री रमेश वर्मा जी, श्री प्रीतम जायसवाल जी, श्री संतोष दास दीवान जी, श्री अंकित सिंह जी, श्री दीपक गुप्ता जी, श्री राजा मुखर्जी जी, श्री राजेश कुमार प्रजापति जी, श्री विकास निर्मलकर जी, श्री अनिष प्रसाद जी, श्री कन्हैया पटेल जी, श्री कन्हैया सोनी जी, श्री भरत यादव जी, श्री जसविंदर सिंह जी, श्रीमती रेणु जायसवाल जी, श्रीमती प्रतिमा सरकार जी, भगवती भंडारी जी, श्रीमती सिमरन कौर जी एवं आशा ठाकुर जी सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।








