0 सिंचाई कलौनी रामपुर में 17 वर्षों से समिति के द्वारा किया जा रहा है आयोजन

कोरबा,शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रामपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी में स्थापित माता रानी के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी स्कूल की शिक्षिकाओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सिंचाई कॉलोनी रामपुर में 17 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है हर वर्ष की भांति किस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है देर शाम भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिलती है वहीं रात्रि 10:00 बजे तक डांडिया नित्य का भी आयोजन किया जा रहा है इसमें श्रद्धालुओं ने पर चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं
माता रानी के दरबार में पहुंचीं शिक्षिकाओं ने गरबा नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति गीतों की धुन पर गरबा कर आनंद उठाया। पूरे वातावरण में भक्ति, उल्लास और उत्सव की छटा देखने को मिली।



