कोरबा ,छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा अंतर्गत दुरपा स्थित श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में आस्था और श्रद्धा का क्रम लगातार बढ़ता जा रहा है। नमः आयोजन समिति के तत्वावधान में यहां इस वर्ष 121 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष भी मंदिर परिसर में 108 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति में संपन्न हुआ था। भक्तों की बढ़ती आस्था को देखते हुए इस वर्ष आयोजन को और विस्तृत करते हुए 121 शिवलिंगों का अनुष्ठान तय किया गया है
आयोजन समिति के अनुसार यह पवित्र अनुष्ठान सोमवार, 17 अगस्त 2026 को सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर, दुरपा, जिला-कोरबा में किया जाएगा।सनातन परंपरा में पार्थिव शिवलिंग का पूजन अत्यंत फलदायी माना जाता है। 121 शिवलिंगों का एक साथ रुद्राभिषेक करने से सुख, शांति, रोग मुक्ति और मनोकामना पूर्ति का विशेष महत्व बताया जाता है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से अभिषेक संपन्न कराया जाएगा
समिति ने बताया कि इस सामूहिक महारुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इच्छुक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन के लिए श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क नंबर: 9685878029, 7067079006
कार्यक्रम के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक श्री सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर समिति ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष हो रहे इस आयोजन में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
जय माँ सर्वमंगला देवी




