कोरबा,प्रथम सावन सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम जवाली के मुरईकछार – खोलार नदिया के तट पर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया इसके अन्तर्गत प्रातः 7:00 बजे बैगा सोनाऊ राम,कन्हैया लाल,महेत्तर राम ग्राम के महिलाएं बहनो में राजकुमारी,शशि सारथी,पुनिता बाई,सरिता बाई,किरण केंवट, रमिताबाई,पूनम,अन्जू , रागनी,निशा-बबली,आकांक्षा, रागनी, वाणी, ऑचल रजक, करिश्मा अमिषा प्रीति रुचि द्विवेदी,छोटे-छोटे बच्चे-विद्यालय की छात्राएं, परिवार जोड़ी के रूप में विनय – सोनटी,गुडडाराम- बालन कुम्भकार मेडम,नितेश- बड़ी,रमेश-जानकी, छेदूराम- कमला बाई पाटले वरिष्ठजनों-व्यवसायियों मे गौकरण साहू एवं अन्य श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। खीर प्रसाद का भोग वितरण अंजोर साय पटेल एवं उनके परिवार के सहयोग से अर्पित किया गया प्रसाद निर्माण हेतु आवश्यक रसद सामग्री की व्यवस्था छेछमन राम पटेल एवं स्वयंसेवक दीपक पटेल के सहयोग से की गई,जबकि प्रसाद निर्माण का कार्य विनीत (विक्की) पटेल द्वारा श्रद्धापूर्वक संपन्न किया गया।दिनभर ग्राम के श्रद्धालु भक्तों,महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य आगंतुकों ने शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद रहते तक ग्रहण किया।
आयोजन समिति ने बताया कि सावन माह के आगामी सोमवारों पर भी महाप्रसाद वितरण का क्रम जारी रहेगा। इसके लिए सहयोग प्रदान करने वाले श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं का पंजीयन कार्य जारी है।इच्छुक श्रद्धालुओं से प्रसाद व्यवस्था प्रभारी से संपर्क कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है। इसी अवसर पर कनकेश्वर कनकी धाम,ग्राम जवाली से 24 सदस्यीय कांवड़िया दल ने कनकी धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित किया।वापसी के पश्चात दल के अनेक श्रद्धालुओं ने ग्राम के इस शिव धाम में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण कर अपने कनकी धाम पदयात्रा दर्शन के आनन्द अनुभव को शेयर किये ।




