Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 2, 2026

    पदोन्नत निरीक्षक कृष्णा साहू की वर्दी में कमिश्नर ने लगाए थ्री स्टार,राजधानी में दी ज्वाईनिंग

    August 2, 2026

    झांसा देकर 40 हजार की ठगी के आरोप में कोरबा पुलिस ने साइबर गिरोह के दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
    कोरबा

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 2, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,राज्य में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटरों की समस्याओं और बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू नारायण कुर्रे रवि चंदेल पालूराम साहू, अर्चना उपाध्याय कुसुम द्विवेदी सपना चौहान राजेंद्र तिवारी प्रदीप जायसवाल समेत कांग्रेसी पार्षद एवं अन्य नेता उपस्थित थे।

    प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अग्रवाल ने ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार पर आम जनता के हितों की अनदेखी करने और प्रदेश को महंगाई व बेरोजगारी के दलदल में धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने सत्ता में आते ही बिजली के बिलों में दो-दो बार बढ़ोतरी कर आम जनता की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चलाई जा रही 400 यूनिट तक आधी बिजली बिल वाली जनहितैषी योजना को इस सरकार ने बंद कर दिया। जनता और कांग्रेस पार्टी के भारी विरोध के बाद सरकार 200 यूनिट बिजली बिल योजना तो लेकर आई, लेकिन इसका लाभ भी पूरी पारदर्शिता से जनता को नहीं मिल पा रहा है।
    बिजली बिलों की गणना और रीडिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि रीडिंग की कोई निश्चित समय सीमा तय न होने के कारण स्लैब बदल जाते हैं, जिससे जनता इस छूट के लाभ से वंचित रह जाती है।
    प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों की निगरानी और पारदर्शिता पर गंभीर संशय है। सरकार इसे जनहित में बता रही है, जबकि जनता इससे परेशान और शोषित महसूस कर रही है। कांग्रेस ने मांग की है कि:
    0 स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय को तत्काल स्थगित किया जाए।
    0 स्मार्ट मीटरों की व्यापक स्तर पर तकनीकी और सामाजिक समीक्षा (Social Audit) कराई जाए।
    0 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ (आधा) करने की योजना को पुनः बहाल किया जाए।
    0 बिजली बिलों की गणना प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।

    ‘ट्रिपल इंजन’ नहीं, ‘बिना इंजन’ की सरकार
    सरकार द्वारा बिजली दरों के निर्धारण में नियामक आयोग का हवाला दिए जाने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश को नियामक आयोग चला रहा है या सरकार..? आगे उन्होंने सत्तारूढ़ दल के ‘डबल इंजन’ सरकार के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार ट्रिपल इंजन का दावा करती है, लेकिन हकीकत में यह ‘बिना इंजन’ की सरकार साबित हो रही है, जिसे जनता की समस्याओं और महंगाई की कोई चिंता नहीं है।

    महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय मुद्दों पर घेरा
    पूर्व मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में रसोई गैस, खाद्य सामग्री, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी हर आवश्यक वस्तु महंगी हो चुकी है। आउटसोर्सिंग के नाम पर युवाओं का शोषण हो रहा है और डिग्रीधारी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय आबकारी नीति पर प्रहार करते हुए हाल ही में रामपुर क्षेत्र में शराब दुकानों के विरोध के बाद बरबसपुर में दुकान खोलने का निर्णय ले लिया, जो जनभावनाओं के खिलाफ है।

    मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
    प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बिजली बिलों में की गई बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती, स्मार्ट मीटर की समीक्षा नहीं की जाती है और 400 यूनिट वाली छूट योजना पुनः लागू नहीं की जाती, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी और लोकतांत्रिक तरीके से उग्र जन-आंदोलन करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    पदोन्नत निरीक्षक कृष्णा साहू की वर्दी में कमिश्नर ने लगाए थ्री स्टार,राजधानी में दी ज्वाईनिंग

    August 2, 2026

    झांसा देकर 40 हजार की ठगी के आरोप में कोरबा पुलिस ने साइबर गिरोह के दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 1, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    By Ramesh VermaAugust 2, 20260

    कोरबा,राज्य में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटरों की समस्याओं और बढ़ती महंगाई के…

    पदोन्नत निरीक्षक कृष्णा साहू की वर्दी में कमिश्नर ने लगाए थ्री स्टार,राजधानी में दी ज्वाईनिंग

    August 2, 2026

    झांसा देकर 40 हजार की ठगी के आरोप में कोरबा पुलिस ने साइबर गिरोह के दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 1, 2026

    वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़

    July 30, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,860)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.