कोरबा

41 जिला कांग्रेस अध्यक्ष की सूची हुई जारी,कोरबा ग्रामीण में चौहान बरकरार, कोरबा शहर में मुकेश राठौर को मिली जिम्मेदारी


कोरबा, छत्तीसगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष की संशोधित सूची जारी की गयी हैं। कोरबा शहर की कमान पार्षद मुकेश राठौर को सौंपी गयी हैं। ग्रामीण में मनोज चौहान को कंटिन्यू किया गया हैं। कांग्रेस की जारी पहली सूची में 41 जिला अध्यक्षों के नाम हैं।
कांग्रेस के प्रदेश सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार हो गई है। इसे कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिला अध्यक्षों की लिस्ट दिल्ली हाईकमान की सहमति के बाद जारी की गई है।

0 किसे कहां का बनाया गया जिला अध्यक्ष
कांग्रेस ने बालोद जिले की कमान चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलौदाबाजार में सुमित्रा, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव, बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला, बेमेतरा में आशीष छाबड़ा, भिलाई सिटी में मुकेश चंद्राकर, बीजापुर में लालू राठौर, बिलाईगढ़-सारंगढ़ में तारा चंद देवांगन बिलासपुर सिटी में सिधांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेन्द्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसी कड़ी में दंतेवाड़ा से सलीम राजा उस्मानी, धमतरी से तरणी चंद्राकर, दुर्ग सिटी से धीरज बकलीवाल, दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, गरियाबंद से सुखचंद बेसरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से गजमति भानू, जगदलपुर सिटी सुशील कुमार मौर्य, जांजगीर-चांपा से राजेश अग्रवाल, जशपुर से यूडी मिंज, कांकेर से बसंत यादव, कवर्धा से नवीन जायसवाल, खैरागढ़ से कोमलदास साहू, कोंडागांव से रवि घोष, कोरबा सिटी से मुकेश राठौर, कोरबा ग्रामीण से मनोज चौहान, कोरिया से प्रदीप कुमार गुप्ता, महासमुंद से द्वारिकाधीश यादव, मनेंद्रगढ़ से अशोक श्रीवास्तव, मौहला मानपुर से सुरजीत सिंह ठाकुर, मुंगेली से घनश्याम प्रसाद वर्मा, नारायणपुर से राजेश कुमार दीवान, रायगढ़ शहर से सखा यादव, रायगढ़ ग्रामीण से नागेन्द्र नेगी, रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेन्द्र पप्पू बंजारे, राजनांदगाव शहर से जितेन्द्र उदय, राजनांदगांव से विपिन यादव, सक्ती से रश्मि गभेल, सुकमा हरीश लखमा, सूरजपुर से शशि सिंह कोरम, सरगुजा से बालकृष्ण पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है

0 भूपेश बघेल एवं डॉ. चरणदास महंत ने दी बधाई
जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बधाई दी है। भूपेश बघेल ने कहा की संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अनुभवों से संगठन को मजबूती मिलेगी।

    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Articles

    Back to top button