Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    हर मोबाइल पर गूंजा अलर्ट, लोग हुए पैनिक: 3 घंटे में भीषण आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    May 30, 2026

    बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    युवक ने शराब के नशे में किया हंगामा, दुकानदारों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच में जुटी

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में कोरबा का शानदार प्रदर्शन, भविष्य राज और वंश राठौर ने जीता स्वर्ण पदक
    कोरबा

    ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में कोरबा का शानदार प्रदर्शन, भविष्य राज और वंश राठौर ने जीता स्वर्ण पदक

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 24, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,प्रदेश की राजधानी रायपुर के जुनेजा इनडोर स्टेडियम में दिनांक 19/11/2025 से 20/11/2025 तक ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसके लिए कोरबा जिले से कुल 32 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जिसमें शहर के ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के 10 कराते फाइटर एवं लेवल अप एकेडमी से 22 कराते फाइटर शामिल थे।

    चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा व कराते के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत शर्मा शामिल हुए। प्रतियोगता में पश्चिम बंगाल , उड़ीसा, असम,महाराष्ट्र, बिहार समेत अन्य राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें शहर के फाइटरों ने धूम मचाते हुए सब जूनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने अलग अलग वजन वर्ग में पदक प्राप्त किया। कोरबा जिला कराते संघ के उपाध्यक्ष एवं ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के डायरेक्टर अजीत शर्मा के मुताबिक भविष्य राज एवं वंश राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी तरह खुशाल सिंह राठौर (कांस्य पदक), फरहान रजा (कांस्य पदक), अर्घ्य सिंह (कांस्य पदक), फ्रांसिस कुजूर( कांस्य पदक), अमन टोप्पो (रजत पदक), कुनाल गोस्वामी (रजत पदक ) हासिल किया। अन्य फाइटर समर्थ अग्रवाल, अंश चंद्रा का खेल सराहनीय रहा। इस दौरान कोच अजीत शर्मा, अध्यक्ष अविनाश बंजारे, कोच प्रेम राज बंजारे, देव आशीष कोच, रानी मरकाम ,टीम मैनेजर अनुज अग्रवाल साथ में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कोरबा के फाइटरों के पदक जीतकर जिला समेत एकेडमी व स्कूल का गौरव बढ़ाने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी गभेल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रामकृपाल साहू, प्राचार्या स्मिता वि नायर, सिद्धार्थ राजवाड़े, जिला कराते संघ अध्यक्ष अविनाश बंजारे, विवेकानंद गोपाल, पीयूष पाण्डेय, रविन्द्र ध्रुव (स्पोर्ट्स ऑफिसर), प्रेम राज बंजारे, देव आशीष, चीफ कोच महेश देवांगन, कोच मोहम्मद आरिफ, पूजा मिश्रा, रानी मरकाम, दीपक रोहिदास, शेन एलेक्स, हार्दिक दुरेजा, मुस्कान जायसवाल, शुभम प्रजापति, ईश्वर दास महंत आदि सभी ने सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
    0  सेंट जेवियर्स के छात्र भविष्य को पहले प्रयास में मिला गोल्ड

    ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में सब जूनियर के ग्रुप में 40 किलो वर्ग के फाइटर में भाग लेकर तीन राज्यों के फाइटरों को हराते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल के कक्षा 6वीं के छात्र भविष्य राज ने स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से उप प्राचार्य डीके आनंद समेत सभी शिक्षकों ने भविष्य राज का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    हर मोबाइल पर गूंजा अलर्ट, लोग हुए पैनिक: 3 घंटे में भीषण आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    May 30, 2026

    बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    युवक ने शराब के नशे में किया हंगामा, दुकानदारों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच में जुटी

    May 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    हर मोबाइल पर गूंजा अलर्ट, लोग हुए पैनिक: 3 घंटे में भीषण आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    By Ramesh VermaMay 30, 20260

    कोरबा/रायगढ़/शक्ति/सरगुजा, 30 मई 2026। आज शाम अचानक मौसम ने करवट ली और इसी बीच एक…

    बालको ने विभिन्न वार्डों में सुनिश्चित की पेयजल आपूर्ति

    May 29, 2026

    युवक ने शराब के नशे में किया हंगामा, दुकानदारों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस जांच में जुटी

    May 29, 2026

    बकरीद पर्व से पहले पुलिस ने मुस्तैद की व्यवस्था,दिए निर्देश, देखिए वीडियो

    May 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,774)
    • छत्तीसगढ़ (164)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.