Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    पीडब्ल्यूडी स्कूल की शिक्षिकाओं ने माता रानी के किए दर्शन, गरबा नृत्य कर लिया आनंद, देखिए वीडियो

    October 15, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पॉश कॉलोनी में उग्र आवारा मवेशी ने फैलाया आतंक
    कोरबा

    पॉश कॉलोनी में उग्र आवारा मवेशी ने फैलाया आतंक

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 17, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 हमले से कई वाहन चालक घायल

    0 कड़ी मशक्कत के बाद गौ सेवकों ने किया रेस्क्यू

    कोरबा,शहर की पॉश कॉलोनी एम.पी. नगर में एक उग्र आवारा मवेशी ने आतंक फैला कई परिवारों को भयभीत कर दिया था। पिछले कुछ दिनों से उग्र आवारा मवेशी कॉलोनी में घूम रहा था, और धीरे-धीरे उसका व्यवहार और अधिक उग्र होता जा रहा था। स्थिति यह हो गई थी कि वह राहगीरों से लेकर घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर भी हमला कर रहा था। डर के कारण लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से भी कतराने लगे थे।
    जानकारी के अनुसार, इस उग्र आवारा मवेशी को कुछ दिन पहले एक श्वान ने काट लिया था, जिसके बाद वह रेबिज से संक्रमित हो गया। संक्रमण के चलते वह बेहद आक्रामक हो गया और लगातार लोगों तथा वाहनों पर हमला करने लगा। बताया जा रहा हैं की बीते दिनों में उग्र आवारा मवेशी के हमले से करीब 12 वाहन चालक घायल हुए हैं। कॉलोनी वासियों ने इसकी सूचना निगम और वन विभाग को दी, परंतु काफी कोशिशों के बाद भी उसको काबू नहीं किया जा सका।
    जानकारी देते हुए बताया गया की स्थिति बिगड़ने पर छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के गौ-सेवकों को इस बाबत खबर दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद उग्र आवारा मवेशी को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और वाहन के जरिए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।
    घटना के सामने आने के बाद शहर में चर्चा तेज हो गयी हैं कि शहर में आवारा श्वानो की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। कई श्वान पागल हो चुके हैं, जिनसे रेबिज फैलने और हमले की आशंका बनी रहती है। नागरिकों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम और प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने होंगे। साथ ही अंचल के कई क्षेत्रों में अन्य आवारा मवेशी से भी दहशत व्याप्त हैं, खासकर पुराने कोरबा क्षेत्र में भी आवारा मवेशी व श्वान घूम रहे हैं, जिन्हे भी सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की जरूरत क्षेत्रवासियों द्वारा महसूस की जा रही हैं।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

      October 15, 2026

      पीडब्ल्यूडी स्कूल की शिक्षिकाओं ने माता रानी के किए दर्शन, गरबा नृत्य कर लिया आनंद, देखिए वीडियो

      October 15, 2026

      अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

      October 15, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

      By Ramesh VermaOctober 15, 20260

      कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को टीबी (क्षय…

      पीडब्ल्यूडी स्कूल की शिक्षिकाओं ने माता रानी के किए दर्शन, गरबा नृत्य कर लिया आनंद, देखिए वीडियो

      October 15, 2026

      अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

      October 15, 2026

      बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

      October 13, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      [email protected]

      Categories
      • Blog (55)
      • कोरबा (2,960)
      • छत्तीसगढ़ (169)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.