कोरबा

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा में विधानसभावार SIR में निगरानी करने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल लेंगे बूथ लेवल एजेंटो की बैठक

कोरबा , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि दिनांक 13 नवम्बर, दिन गुरूवार को प्रातः 11 बजे कटघोरा विधानसभा क्षेत्र क्र.22 के सभी ठस्। की आवश्‍यक बैठक, दीपका के ज्योतिनगर शिवधाम में आयोजित किया गया है । तत्पश्‍चात् दोपहर 3 बजे पसान में पाली तानाखार क्षेत्र क्र. 23 के समस्त BLA की बैठक आयोजित है ।

पसान के बैठक के बाद गौरेला पेण्ड्रा मरवाही विधानसभा की बैठक संध्या 6 बजे, तत्पश्‍चात् 14 नवम्बर को मनेन्द्रगढ़, भरतपुर व बैकुंठपुर विधानसभा की बैठक लेंगे । बैठक को SIR के कोरबा लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल संबोधित करेंगे।

बैठक में विधानसभा स्तरीय बूथ लेवल एजेंटो के साथ जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ओबीसी, अल्पसंख्यक, अजा, अजजा प्रकोष्ठ, पार्षद, पार्षद प्रत्याषी, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधिगण, विधायक, पूर्व विधायक सहित ब्लाॅक कांग्रेस, वार्ड, जोन, सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है ।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button