Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    पीडब्ल्यूडी स्कूल की शिक्षिकाओं ने माता रानी के किए दर्शन, गरबा नृत्य कर लिया आनंद, देखिए वीडियो

    October 15, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»जिले की मतदाता सूची में 22 वर्ष में बढ़े पौने 4 लाख मतदाता
    कोरबा

    जिले की मतदाता सूची में 22 वर्ष में बढ़े पौने 4 लाख मतदाता

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 8, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,विधानसभा की चारों सीट पर मतदता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर शुरू हो गया है। बीएलओ गणना पत्रक को लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं। मतदाता सूची में दर्ज नाम के आधार पर घर के प्रत्येक वोटर को गणना पत्रक दिया जा रहा है। इसे भरकर जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अधिकृत जानकारी देते हुए बताया गया है कि एसआईआर कोरबा जिले में 4 नवंबर से शुरू किया गया है, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने मतदान केन्द्र में मौजूद सभी मतदाताओं तक पहुंचेंगे। वे घर-घर जाकर गणना पत्रक देंगे। पत्रक को भरने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। निर्धारित अवधि में वोटर गणना पत्रक को भरकर बीएलओ को वापस करेंगे। पत्रक के साथ आयोग की ओर से मांगे गए दस्तावेज देंगे। बीएलओ भरा हुआ गणना पत्रक और दस्तावेज को बीएलओ एप पर अपलोड करेंगे।
    जानकारी के अनुसार कोरबा जिले की मतदाता सूची को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आंकड़ों को खंगालने से स्पष्ट हुआ है कि वर्ष 2003 में जब आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ में पहली बार एसआईआर किया गया था, उस समय कोरबा जिले में विधानसभा की तीन सीटें थीं। इसमें रामपुर, कटघोरा और पाली-तानाखार थीं। 2003 की एसआईआर में विधानसभा की तीनों सीट पर तीन लाख 60 हजार 743 मतदाता थे। इसमें सबसे अधिक दो लाख 76 हजार 074 कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में थे।
    पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 65 हजार 839 मतदाता के नाम आयोग की सूची में शामिल किए गए थे। 2003 में सबसे कम वोटर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में थे। विधानसभा सीट रामपुर की मतदाता सूची में एक लाख 48 हजार 622 वोटर के नाम शामिल थे। वर्ष 2003 से 2025 तक यानी 22 साल की अवधि में कोरबा जिले में वोटरों की संया काफी तेजी से बढ़ी है।
    अधिकृत जानकारी देते हुए बताया गया हैं की वर्ष 2025 में मतदाता सूची में जिले के मतदाताओं की संख्या बढक़र 9 लाख 51 हजार 278 हो गई। यानी 22 साल में कोरबा जिले की चार विधानसभा सीटों पर तीन लाख 60 हजार 743 वोटर बढ़ गए। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया में आयोग की पैनी नजर इन्हीं वोटर पर है। एसआईआर अवधि में इन मतदातों को आयोग की ओर से निर्धारित किए गए 12 में से एक दस्तावेज देने होंगे। इसमें आधार कार्ड शामिल नहीं है। उक्त दस्तावेज नहीं देने पर वोटर को आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा।
    दस्तावेज पेश नहीं करने पर नाम को सूची से हटा दिया जाएगा। हालांकि जिन मतदाताओं के नाम 2003 और 2025 की मतदाता सूची में हैं, उन्हें कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    October 15, 2026

    पीडब्ल्यूडी स्कूल की शिक्षिकाओं ने माता रानी के किए दर्शन, गरबा नृत्य कर लिया आनंद, देखिए वीडियो

    October 15, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

    October 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    By Ramesh VermaOctober 15, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को टीबी (क्षय…

    पीडब्ल्यूडी स्कूल की शिक्षिकाओं ने माता रानी के किए दर्शन, गरबा नृत्य कर लिया आनंद, देखिए वीडियो

    October 15, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

    October 15, 2026

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,960)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.