कोरबा

राखी पर शहर भर में फैला अध्यात्मिक सन्देश ब्रह्मकुमारिज ने भाइयों क़ो बाँधी प्रेम की डोर

कोरबा,रक्षा बंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा शहर में रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष भी ब्रह्माकुमारियों संस्था ने विशेष आध्यात्मिक संदेशों के साथ मनाया। ‘ईश्वरीय विश्वविद्यालय’ के केंद्रों से जुड़ी बहनों ने नगर के प्रमुख कार्यालयों, विद्यालयों, सामाजिक संस्थानों और रेलवे स्टेशन पर जाकर “ईश्वरीय रक्षा सूत्र” बाँधा और आत्मिक शक्ति का संदेश दिया

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालयों में हुई, जहां नशा मुक्ति, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच का महत्त्व बताया गया। इसके पश्चात बहनों द्वारा जिला कारागार का दौरा कर बंदियों को प्रेम, श्रमा और आत्म सुधार का सन्देश दिया तथा राखी बांधकर उनके जीवन में नयी प्रेरणा का संचार किया। साथ ही वृद्धाश्रम में बहनों ने बुजुर्गो को राखी बांधी और उन्हें स्नेह एवं सम्मान का अहसास दिलाया। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं अधिकारियों को राखी बाँधते हुए बहनों ने कहा कि सच्ची राखी केवल धागा नहीं, बल्कि एक वचन है- स्वयं को और समाज को हर प्रकार की बुराई, नशा, हिंसा और भ्रष्टाचार से बचाने का। दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय में बहनों ने
बच्चों को राखी बाँधी और उनके मनोबल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सच्चा बल आत्मबल है, जो हर परिस्थिति में हमें आगे बढ़ाता है।

जिला पुलिस व सुरक्षा बल में राखी बाँधकर बहनों ने पुलिस कर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि समाज की रक्षा के साथ-साथ आत्मिक सुरक्षा भी जरूरी है। रेलवे स्टेशन एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय में राखी कार्यक्रम के दौरान नशा-मुक्त, तनाव-मुक्त और स्रेहपूर्ण समाज का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में बहनों ने यह स्पष्ट किया कि आज के समय में ‘रक्षा सूत्र’ केवल भाई-बहन का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा को बुरी प्रवृत्तियों से बचाने का संकल्प है। यह पर्व हमें ईश्वर से अटूट संबंध जोड़कर आंतरिक शक्ति प्राप्त करने की प्रेरणा देता है


Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button