कोरबा

महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर सहित उज्जैन के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की प्रदेश खुशहाली व समृद्धि की कामना


कोरबा, शहर विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल इन दिनों अपने सहयोगियों के साथ पवित्र और पावन नगरी उज्जैन में विभिन्न धार्मिक केंद्रों के दर्शन के लिए प्रवास पर हैं।
इसी तारतम्य में उन्होंने अपने सहयोगियों एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के कांग्रेसजनों के साथ बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन स्थित महाकालेश्वर का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसी दरमियान श्री अग्रवाल ने हवन-पूजन कराकर छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिले के सर्वांगीण विकास, खुशहाली एवं क्षेत्र की शांति के लिये भगवान शिव से प्रार्थना भी की। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल अपने सहयोगियों के साथ बंगलामुखी एवं भैरव बाबा मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर पुजारी की उपस्थिति में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। गौरतलब हो कि श्री अग्रवाल शुरू से ही धार्मिक प्रवृत्ति के राजनेता रहे हैं। ‘जनसेवक’ के रूप में भी वे अपने क्षेत्र में ख्यात रहे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र कोरबा के चहुंमुखी विकास के लिये संकल्पित होने के अलावा जन-सामान्य की समृद्धि, खुशहाली की कामना को लेकर वे ‘देव’ और ‘देवी’ मंदिरों में सदैव अपना मत्था टेकते रहे हैं। यही उनकी विशेषता भी है नई ओजस्विता के साथ वे अपनी सकल उर्जा को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ क्षेत्रवासियों/प्रदेशवासियों की सेवा में लगा सकें, यह ख्वाहिश तो उनके मन में शुरू से ही रही है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button