Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»अब 3 माह लगातार बिल जमा नहीं करने पर कंट्रोल रूम से ही काट दी जायगी बिजली आपूर्ति
    कोरबा

    अब 3 माह लगातार बिल जमा नहीं करने पर कंट्रोल रूम से ही काट दी जायगी बिजली आपूर्ति

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 25, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा , जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की 3 माह लगातार बिजली का बिल जमा नहीं किया तो अप्रैल से स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
    बिजली वितरण कंपनी ने एक विशेष प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर के जरिए इन उपभोक्ताओं की जानकारी कंट्रोल रूम भेजने के बाद स्वत: ही घर की बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। कनेक्शन काटने की कार्यवाही करने टीम को अब घरों में जाने की भी जरूरत नहीं है। बिजली उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर को बदलकर नया स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं। बिजली वितरण कंपनी ने लगभग सवा 2 लाख उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रयोजनों से बिजली कनेक्शन दे रखा है। इसमें लगभग 1 लाख 25 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही बीपीएल सिंगल बत्ती, व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शनधारी उपभोक्ता भी हैं। घरेलू उपभोक्ताओं समेत अन्य कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं के पुराने की जगह नया स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है।
    213 करोड़ रुपए के करीब घरेलू बिजली बिल कनेक्शन की बकाया राशि है। वहीं उपभोक्ताओं पर कुल बकाया राशि 270 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसकी वजह बिजली का उपभोग करने के बाद समय पर बिजली बिल की बकाया राशि जमा नहीं करना है। पुराने मीटर से बिजली आपूर्ति के दौरान बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने विद्युत अमले की टीम को मौके पर जाकर कार्यवाही करनी पड़ती थी। वितरण कंपनी में मैनपावर की कमी से कार्यवाही भी प्रभावित होती थी, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने से लगातार तीन महीने बिजली बिल जमा नहीं करने पर ऑटोमैटिक घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी। जिले में अब तक इस तरह से 4016 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्वत: ही कट गए। इन पर 8 करोड़ 35 लाख रुपए बकाया राशि थी। इनमें से 952 ने बकाया राशि जमा की तो बिजली आपूर्ति फिर बहाल कर दी गई। इससे 80 लाख 96 हजार रुपए बकाया राशि जमा हुई।
    स्मार्ट मीटर प्रीपेड सिस्टम है, जिसे महीने की खपत के हिसाब से रिचार्ज करने के बाद उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर पाएंगे। हालांकि वितरण कंपनी में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज आने के बाद रिचार्ज सिस्टम की सुविधा मिलेगी।
    बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता पी.एल. सिदार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद हुई है और बकाया राशि जमा नहीं की है, इनके यहां विजिलेंस की टीम निरीक्षण करने पहुंचेगी। बायपास कनेक्शन से बिजली का उपयोग करते पाए जाने परसख्त कार्यवाही की जाएगी। विशेष प्रोग्रामिंग साफ्टवेयर के जरिए विवरण भेजने पर बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाती हैं। इसमें तीन महीने लगातार बिल जमा नहीं करने वाले और बकायादार दायरे में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    By Ramesh VermaApril 19, 20260

    कोरबा ,कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा के सामने शीतल शरबत का विधिवत शुभारंभ पूर्व…

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026

    कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग, 3 ट्रैलर और कार टकराई आपस में

    April 18, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,727)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.