कोरबा

90% से अधिक अंक लाकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया डीएव्ही कोरबा का बढ़ाया मान

को रबा, डीएव्ही पब्लिक स्कूल एस ई सी एल कोरबा की कक्षा दसवीं और बारहवीं के सीबीएसई की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया डी एव्ही कोरबा का मान बढ़ाया है। कक्षा दसवीं के कुल 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किया। कक्षा दसवीं में दर्शील सिंह-97.40% सौम्या जैन-96.20%, मयंक बघेल-94.20%, ओम दीक्षित-93.80%, पर्युल जैन-93.60%, पारस कुमार जैन-92.40%, जीत कुमार साहू-92.40%, पारस जैन-91.60%, अंश सिंह भदौरिया-91.40%, पूर्वी साहू-90.80%, यादित्य कुमार-90.40%, अंक अर्जित किया। इसी प्रकार 12वीं सीबीएसई की परीक्षा में कुल दो विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। जिसमें गणित संकाय से इशानी को र-92.60% तथा वाणिज्य संकाय से हर्षिता कुरे-93.20% अंक अर्जित किये। कक्षा 10 वीं और 12वीं में विद्यालय का 100% परिणाम रहा। विद्यार्थियों के इस उपलब्धि पर स्थानीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दीपक पांड्या (महा प्रबंधक, एस ई सी एल कोरबा क्षेत्र), नामित अध्यक्ष श्री एस के पी शिंदे (क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, एस ई सी एल को रबा क्षेत्र), विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती सहित डीएव्ही कोरबा परिवार के सभी सदस्य गणों ने समस्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button