कोरबा

8 हाथियों ने कुदमुरा में धान की फसल रौंदी, पाइप तोड़ा

कोरबा,वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे आठ हाथियों के दल ने शनिवार की रात कुदमुरा में तीन किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप को भी तोड़ दिया। दो हाथी गीतकुंआरी में घूम रहे हैं। करतला रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी चिकनीपाली के जंगल में पहुंच गया है। कोरबा वन मंडल में अभी 11 हाथी बच गए हैं। बाकी हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल लौट चुके हैं। कुदमुरा में आठ हाथियों ने किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। करतला रेंज में दंतैल हाथी अभी शांत है। दो दिनों में फतेगंज और रीवाबहार में नुकसान पहुंच चुका है। कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में 13 हाथी घूम रहे हैं। पसान और केंदई में भी हाथी अब गांव के किनारे पहुंचने लगे हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button