कोरबा

46 केंद्रो में आयोजित हुई पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 

परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी

12010 परीक्षार्थियों ने आजमाया भाग्य 14604 परीक्षार्थियों ने कराया था पंजीयन

कोरबा  व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा आज सुबह प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12ः15 बजे तक हुई वहीं प्रथम पाली में 12010 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी वही 2594 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे परीक्षा से पूर्व 14604 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीयन कराया था दूसरी पाली अपरान्ह 02 बजे से 04ः15 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी । 

परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया  था। परीक्षा के लिए जिले में जिले में 46 केंद्र बनाए गए थे सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रो के बाहर पुलिस के जवान तैनात थे नकल प्रकरण को रोकने के लिए उड़नदस्ता के टीम सभी परीक्षा केंद्रो में परीक्षा केदो का निरीक्षण करते नजर आई परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर पेयजल की व्यवस्था की गई थी वही पेन और आई कार्ड के अलावा अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रतिबंधित किया गया था 

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button