कोरबा

40 दिनो में 62% प्रतिशत धान खरीदी कार्य संपन्न शेष बचे 13 दिनों में लिमिट टोकन अनुसार होगी खरीदी

धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस समय शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है जिसमें कोरबा जिले के ग्राम जवाली में भी शासन की नियमानुसार धान खरीदी का काम किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य 2369 प्रति क्विंटल की दर से टोकन प्रणाली के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है धान खरीदी की समय सीमा इस माह के 31जनवरी तक निर्धारित है जिसमें मात्र 13 दिन शेष है।
धान खरीदी लिमिट सीमित होने के कारण शेष किसानों को दोबारा टोकन कटवाकर धान विक्रय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा चूंकि लिमिट सीमित है।यह कि जवाली 3054 समिति में अभी प्रतिदिन लगभग 1350 क्विंटल धान खरीदी का कार्य जारी है इस आधार पर अनुमान है कि इस वर्ष धान खरीदी की मात्रा पिछले वर्ष के बराबर या अधिक हो सकती है अब तक कुल 9 सप्ताह में 40दिनों के धान खरीदी में इस उपार्जन केंद्र में 32 दिवस धान की खरीदी की गई है जिसमें कल खरीदी 26410.40 क्विंटल, कुल बोरा 66026,कुल किसान 550 जिसमें 37 किसानों के द्वारा दो से तीन बार धान बेचा जा चुका है जिसमें 375 कृषक द्वारा मोबाइल टोकन 64% और 213 समिति द्वारा 36% टोकन काटे गए हैं किसानों में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक जागरूकता आई है मोबाइल टोकन स्वयं काट करके इस वर्ष धान बेचे हैं । रकबा समर्पण 321कृषकों द्वारा 73.970 हेक्टेयर कुल मिलाकर 61.02% किया जा चुका है ।
पंचनामा बनाकर अमानक खराब धान का प्रतिदिन 20% कृषको के खराब दान को पंचनामा बनाकर वापस किया जा रहा है
जिसमें अब तक 107 कृषकों के 360 बोरा 144 क्विंटल धान को वापस किया जा चुका है जिसमें नोडल अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में फड़ प्रभारी/ प्रबंधक कार्य कर रहे हैं। ऑनलाइन मोबाइल टोकन को बंद कर देने से अब किसान समिति में पुनः आने लगे हैं किन्तु अब भौतिक सत्यापन के उपरान्त टोकन का कटाई आगामी दिनों हेतु जवाली समिति में लगभग 50 कृषक जिनके द्वारा लगभग 1000 क्विंटल धान एवं संबंधित रंजना उप केंद्र में 1250 क्विंटल बाकी के बचे किसानों के द्वारा कटवाई जावेंगी इस हेतु इंतजार किसानों को है क्योंकि किसानों द्वारा धान बेचने की तिथि 31 जनवरी तक है और धानखरीदी डेट नहीं बढ़ाई जावेगी ।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी अपने अधिकारों को से अवगत हैं लेकिन विगत वर्षों की खरीदी के तुलना में इस वर्ष नियम ज़्यादा है इसी वजह से बहुत सारे कृषक एग्रीस्टेट पंजीयन,वारीसान पंजीयन,DCS फसल गिरदावरी,धान रकबा का कम होने से प्रभावित हुए जिनका उचित निराकरण नहीं हो पाया और मजबूरी में कम कम का टोकन काटकर धन विक्रय कर दिए है और अब शासन उन नियमों की औपचारिकता निकालकर अपनी कोशिश कर रही है। आगामी खरीदी का अनुमान
जवाली समिति में लगभग 55 किसान 1100 क्विंटल, रंजना में 35 किसान लगभग 1250 क्विंटल धान हेतु टोकन काटने के लिए इंतजार कर रहे हैं ।अब तक के खरीदी में लिंकिंग राशि 65.17% किसानों से वसूल की जा चुकी है व 550 कृषकों के द्वारा धान बिक्री की गई है जिसमें 56 किसानों का टोकन भौतिक सत्यापन संबंधित समिति के विभिन्न पटवारियों द्वारा टोकन सत्यापन किया गया है । ऋण वसूली की स्थिति बचे हुए दिनों में ऋणी किसानो की सूची बना कर उन्हें कहा जाएगा ताकि समिति की शेष वसूली पूर्ण रूप से वसूली की जा सके।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button