कोरबा

251 दीपों के साथ अष्टमी पर हुई महाआरती


0 गुजराती समाज ने धूमधाम से मनाया नवरात्रि महोत्सव

कोरबा, श्री गुजराती समाज द्वारा समाज के भवन में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विधि-विधान पूर्वक घट स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन रास-गरबा की धूम रही। समाज के युवक-युवतियों सहित महिलाओं में आयोजन के लेकर खासा उत्साह रहा। अष्टमी के दिन हवन पूजन कर समाज के लोगों ने सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। अष्टमी के दिन 251 दीपों के साथ महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया। समाज के अध्यक्ष नलीन भाई शाह ने बताया कि गुजराती समाज द्वारा 15 अक्टूबर से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने परिवार सहित आयोजन में अपनी भागीदारी निभाई। नवमी के दिन रात्रि आरती के पश्चात गरबा का विसर्जन किया गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button