Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    जयसिंह अग्रवाल ने दी गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    September 13, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 9 वाहन जब्त

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»2 चाकुओं की नोंक पर लूटा पम्प कर्मियों के साथ मारपीट की घटना को नकाबपोशों ने दिया अंजाम
    कोरबा

    2 चाकुओं की नोंक पर लूटा पम्प कर्मियों के साथ मारपीट की घटना को नकाबपोशों ने दिया अंजाम

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 17, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    कोरबा, रात्रि की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के साथ चार अज्ञात नकाबपोश लोगों ने दो अलग-अलग चाकुओं की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है।
    प्रार्थी ग्राम रजकम्मा निवासी राज कुमार कश्यप श्री सांई पेट्रोल पम्प में सेल्समेन का काम करता है। 15 जनवरी को पम्प में उसकी ड्यूटी रात्रि 8 बजे से 16 जनवरी के प्रातः 10 बजे तक कांशीराम टांडिया के साथ में थी। रात्रि लगभग 8.30 बजे ओमप्रकाश कश्यप एवं प्रभाकर सिंह मरकाम से पंप का चार्ज लिये और मैनेजर रामकुमार पटेल दिन भर का हिसाब पैसा लेकर चला गया। वह और कांशीराम दोनों शटर वाले कमरे में खाट पर लेटे-लेटे जाग रहे थे कि रात लगभग 1बजे दो मोटरसायकल में 02-02 व्यक्ति उम्र लगभग 30-40 वर्ष पेट्रोल पंप के सामने आये। दोनों ने मोटरसायकल पेट्रोल पंप में शटर वाले कमरे के सामने आकर खड़ा किये व तत्काल दो व्यक्ति प्रार्थी के पास एवं दो व्यक्ति कांशीराम के पास सामने से आकर लेटे हुये अवस्था में ही हाथ-मुक्का से चेहरे,आंख, माथा को मारने लगे। गाली देते हुये पैसा कहां रखा है बोलकर राजकुमार के पैंट की जेब में रखे बिक्री रकम 6000/- रूपये व कांशीराम के पैंट की जेब में रखे हुये 2000/- रूपये को निकाल लिये। इस दौरान दो व्यक्ति हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू रखे थे। एक व्यक्ति राजकुमार को और दूसरा व्यक्ति कांशीराम को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। लूटने के बाद दोनों तरफ का शटर खींचकर भाग गये। चारों व्यक्ति मुंह में कपड़ा गमछा बांधे थे, शॉल गरम कपडा पहने थे। चोटिल कर्मियों ने अपने फोन से मैनेजर रामकुमार पटेल को सूचना दिया फिर कांशीराम के साथ चैतमा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया। राज कुमार कश्यप की रिपोर्ट पर
    अज्ञात 4 व्यक्तियों के विरुद्ध पाली थाना में धारा 309(6) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    जयसिंह अग्रवाल ने दी गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    September 13, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 9 वाहन जब्त

    September 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    By Ramesh VermaSeptember 14, 20260

    कोरबा /रायपुर,मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) द्वारा…

    जयसिंह अग्रवाल ने दी गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    September 13, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 9 वाहन जब्त

    September 13, 2026

    जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने किया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    September 11, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,925)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.