Blog

हाथियों के आतंक से ग्रामीण भयभीत, फसल को कर रहे चौपट

कोरबा , वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 6 हाथियों ने तीन किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया। इस रेंज में दो हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से पहुंचे हैं, जो ग्राम गीतकुवारी के आसपास घूम रहे हैं। 6 हाथियों का झुंड ग्राम चिकनीपाली के जंगल में है।
यहां अब हाथियों की संख्या 14 हो गई है। करतला रेंज से हाथी सक्ती जिले से फिर वापस आ गए हैं। यह दोनों ग्राम जिले की सीमा में है। कुदमुरा क्षेत्र में किसान धान की फसल लेते हैं। ग्रामीणों को रात्रि पहर में रखवाली करने से मना किया गया है। इसकी वजह से ही फसल को चौपट कर रहे हैं। वनमंडल कटघोरा में 50 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों का झुंड केंदई रेंज के चोटिया डंपिंग क्षेत्र में ही है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button