कोरबा

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आये इलेक्ट्रीशियन को गंभीर अवस्था में किया गया अस्पताल दाखिल


कोरबा ,शहर के बरपारा कोहड़िया स्थित बस्ती में बृजलाल बरेठ नामक इलेक्ट्रीशियन के घर के ऊपर से होकर निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ जाने की जानकारी दी जा रही हैं। लगभग 44 वर्षीय बृजलाल लाइन की चपेट में कैसे आया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार वह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल के समीप ही बैठा था तभी अचानक तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई पड़ी। भाग कर देखा कि बृजलाल जली अवस्था में घर में पड़ा चीख रहा है और उसके छत की सीट टूटी हुई है। एक कपड़ा हाई टेंशन लाइन में पर अभी भी पड़ा हुआ जल रहा था। बृजलाल को 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा हैं।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button