कोरबा

हसदेव नदी पर बने पुल की रेलिंग हुई क्षतिग्रस्त, विधायक फूल सिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कोरबा ,कोरबा जिला के ग्राम पंचायत कुदुरमाल में स्थित हसदेव नदी में आवागमन के लिए पुल का निर्माण किया गया है। उक्त पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
उक्त क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। वर्षा ऋतु के दौरान झमाझम हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। कई स्थानों में भारी बारिश से पुल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुदुरमाल से होकर हसदेव नदी गुजरी हुई है। जिसके ऊपर आवागमन के लिए पुल का निर्माण पूर्व में किया गया था। पुल व रेलिंग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे कभी कभ बड़ा हादसा हो सकता है। मरम्मत के आभाव में गुजरने वाले लोग उफनती नदी में गिर सकते हैं। उक्त खतरे को देखते हुए तत्काल पुल व रेलिंग मरम्मत की मांग विधायक ने कलेक्टर से की है।


    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Articles

    Back to top button