Blogकोरबा

हर घर कांग्रेस अभियान पहुंचा वार्ड क्र. 18 एवं 05 में
प्रदेश सरकार की योजनाओं से सशक्त हो रही महिलाएं-सपना चौहान


कोरबा,हर घर कांग्रेस-घर घर कांग्रेस अभियान के पांचवे दिन जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस का दल नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 18 पथर्रीपारा एवं वार्ड क्र. 05 पुरानी बस्ती पहुंचा । हर घर कांग्रेस अभियान दल का नेतृत्व कर रही सपना चौहान ने बताया कि मोहल्ले-मोहल्ले जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर दी जा रही हैं। इस अभियान में वार्ड की महिलाएं भी कांग्रेस के समर्थन में दल के साथ शामिल हो रही हैं और कारवां बढ़ता ही जा रहा है। अभियान दल द्वारा कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विधायक जयसिंह अग्रवाल द्वारा कराये गये उल्लेखनीय कार्य एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का आलेखमय पम्पलेट का भी वितरण किया जा रहा हैं। ज्ञातव्य हो कि कांग्रेस का हरघर कांग्रेस अभियान का यह पांचवां दिन था और दिनो-दिन इस अभियान को बेतहर प्रतिसाद मिल रहा है और हर मोहल्ले में इस अभियान को गति दी जा रही है। वार्ड क्र. 18 में हर घर कांग्रेस अभियान मे प्रमुख रूप से कुसुम द्विवेदी, सीमा उपाध्याय, सुनीता तिग्गा, मनीषा अग्रवाल, पूनम झा, नेमवती ठाकुर, फुलेश्वरी, शशि सिदार, सविता साहू, रोहणी डडसेना, त्रिवेणी मिरी सहित अन्य कांग्रेस नेत्रियां एवं वार्ड के कई सक्रिय समाज सेविकाएं  एवं महिलाएं उपस्थित रही।
इसी तरह वार्ड क्र. 05 में हर घर कांग्रेस अभियान में श्रीमती चौहान के दल में सुनीता तिग्गा, मनीषा अग्रवाल, क्रांति सोनी, बच्चू मखवानी, सुनील ठाकुर, मुस्लिम खान, टीकम मखवानी, मोहम्मद निजामुद्दीन, समसुद्दीन, शिवाकांत तिवारी, बनवारी पाहुजा, नाजनीन परवीन, चीनीमति, हरीश सोनी, राधिका गुप्ता सहित वार्ड के नागरिक काफी संख्या में शामिल थे।


Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button