हत्या के मामले में एक युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
कोरबा, जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के उपनगर दर्री क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। कुसमुंडा प्रेस क्लब के पूर्व सदस्य रोजी की हत्या कर देने का मामला सामने आने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हैं। उक्त मामले में पुलिस द्वारा बारीकी से तहकीकात की जा रही है। इस घटना से मृतक का परिवार सदमे में है।
जानकारी के अनुसार नरेंद्र पाल उर्फ रोजी टाटा मोटर्स वाहन शो रूम में कार्यरत थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी कार्य पर गए हुए थे लेकिन देर रात होने के बाद भी जब घर नहीं लौटे तो परिवार में चिंता व्याप्त हो गयी। परिजनों को रोजी के साथ अनहोनी होने की जानकारी मिली जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य और कुछ लोग घटना स्थल दर्री थाना क्षेत्र के सरदार पटेल कालोनी रवाना हुए। बताया जा रहा है कि सरदार पटेल नगर में वे किसी महिला से मिलने गए थे। नरेंद्र पाल उर्फ रोजी को उक्त महिला के बेटे ने घर में रखे बेसबॉल स्टिक से एक के बाद एक कई प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। यह भी जानकारी दी जा रही हैं की उनकी मृत्यु सीढ़ियों से गिरकर हुई हैं। फिलहाल घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। पुलिस ने महिला के पुत्र को हिरासत में ले लिया हैं।




