कोरबा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजयुमो कुदमुरा के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा बाईक रैली निकाली

कोरबा, आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश भर में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई जा रही है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी भी शहीद वीरों को नमन करते हुऐ “मेरी माटी – मेरा देश” अभियान के तहत् मंडल स्तर पर वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा और भाजयुमो प्रदेश/ज़िला नेतृत्व के आहवान पर आज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली कर गांव – गांव में तिरंगा यात्रा निकाला । साथ ही मदनपुर बस स्टैंड चौक में वृक्षारोपण भी किया ।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सोनी जी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उमेश्वर सोनी जी, भाजपा मंडल महामंत्री राजू गुप्ता और हेमलाल झरिया जी, मंडल मंत्री रविन्द्र राठिया जी, वरिष्ट स्वयं सेवी रामेश्वर राठिया जी, सुनील जयसवाल जी, शंभू दास, मेलाराम केशरवानी, बरमसाय राठिया जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला कार्यसमिति सदस्य नीरज मिश्रा जी, कुदमुरा मंडल प्रभारी दिनेश तिवारी जी, अध्यक्ष धनंजय चौहान जी, महामंत्री रामायण राठिया जी, दिनेश प्रजापति जी, बृजेश राठिया जी, गिरधर राठिया, प्रेम लाल श्रीवास, चंद्र शेखर, शानू कुमार वर्मा, योगेश कंवर, अमन सोनी, मंगल मझवार, नेतराम, खेमदास, शिव राठिया, चंदभूषण, संतोष राठिया, तोरण राठिया, राजेश राठिया, मातृशक्ति से सरस्वती राठिया, नीला राठिया, सहित बहुसंख्या में ग्रामीण जन और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button