कोरबा
स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ट्रेन से गिरने जताई जा रही आशंका

कोरब, कोरबा-चांपा मार्ग के मड़वारानी स्टेशन के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला हैं। जिसकी चलती ट्रैन से गिरने की आशंका जताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार मड़वारानी स्टेशन के पास पटरी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40-45 वर्ष का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ट्रैन से गिरा होगा। व्यक्ति का रंग गोरा, मेहरून कलर का इनर, काला लोवर पहना है, ऊँचाई लगभग 5.5 फिट मृत हालत मे पड़ा मिला है। किसी को भी उक्त के संबंध मे जानकारी होने पर पुलिस थाना उरगा के मो. न. 947919464, 6261826822 पर सूचित करने अपील की गयी हैं।






